फ्लिप कार्ट व रेमन इंडिया अब बेचेगी बिहार की खादी, ब्रांडिंग के लिए किया जायेगा करार, तीन को मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : बिहार की खादी की ब्राडिंग के लिए प्रदेश सरकार फ्लिप कार्ट और रेमन इंडिया जैसी प्रतिष्ठित मार्केटिंग कंपनियों से करार करने जा रही है. इससे पहले अमेजन इंडिया से इसी संदर्भ में करार किया जा चुका है. प्रदेश के उद्योग मंत्री श्याम रजक ने यह जानकारी शुक्रवार को सूचना भवन स्थित सभागार में […]
विज्ञापन
पटना : बिहार की खादी की ब्राडिंग के लिए प्रदेश सरकार फ्लिप कार्ट और रेमन इंडिया जैसी प्रतिष्ठित मार्केटिंग कंपनियों से करार करने जा रही है. इससे पहले अमेजन इंडिया से इसी संदर्भ में करार किया जा चुका है. प्रदेश के उद्योग मंत्री श्याम रजक ने यह जानकारी शुक्रवार को सूचना भवन स्थित सभागार में आयोजित एक औपचारिक संवाददाता सम्मेलन में साझा की.
उद्योग मंत्री ने बताया कि पटना में तीन मंजिल खादी मॉल का निर्माण किया जा चुका है. इसका उद्घाटन तीन अक्तूबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे. उन्होंने बताया कि बिहार की खादी को डिजाइन करने और उसे जन-जन तक पहुंचाने के लिए निफ्ट, एमबीए डिग्री धारी और दूसरे पेशेवर युवाओं को लगाया गया है. ताकि हम वर्ल्ड क्लास खादी का न केवल उत्पादन कर सकें,बल्कि प्रदेश के खादी वस्त्रों के डिजाइन भी बेहतर हों. बातचीत के दौरान उन्होंने साफ किया कि मॉल में प्रदेश के खादी उत्पादकों से खादी खरीदकर बेची जायेगी. यहां स्थायी तौर पर स्टॉल लगाये जायेंगे. प्रदेश के खादी उत्पादकों को अच्छा मुनाफा दिलाया जायेगा.
एक सवाल के जवाब में उद्योग मंत्री ने बताया कि उत्पादकों और विक्रेताओं के बीच किसी भी सूरत में बिचौलियों का प्रवेश नहीं होने दिया जायेगा. उन्होंने बताया कि अक्टूबर, 2019 से मॉल कार्य करना प्रारंभ कर देगा.बिहार राज्य खादी बोर्ड अपने उत्पादों एवं दूसरे राज्यों के उत्पादों पर गांधी की मूर्ति चर्खा से सुशोभित बारकोड अंकित करेगा. उद्योग मंत्री ने बताया कि बेस लाइन सर्वे के आधार पर खादी नीति बनायी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










