ePaper

Forbes की सम्मानित फर्मों की सूची में इन्फोसिस और टीसीएस समेत भारत की 17 कंपनियां शामिल

Updated at : 24 Sep 2019 4:11 PM (IST)
विज्ञापन
Forbes की सम्मानित फर्मों की सूची में इन्फोसिस और टीसीएस समेत भारत की 17 कंपनियां शामिल

नयी दिल्ली : फोर्ब्स की सम्मानित कंपनियों की सूची में 17 भारतीय फर्मों को स्थान मिला. इनमें इन्फोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और एचडीएफसी शामिल हैं. सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनी इन्फोसिस को दुनिया की सम्मानित कंपनियों की सूची में तीसरा स्थान मिला है. वैश्विक भुगतान प्रौद्योगिकी कंपनी वीजा इस सूची में पहले स्थान पर […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : फोर्ब्स की सम्मानित कंपनियों की सूची में 17 भारतीय फर्मों को स्थान मिला. इनमें इन्फोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और एचडीएफसी शामिल हैं. सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनी इन्फोसिस को दुनिया की सम्मानित कंपनियों की सूची में तीसरा स्थान मिला है. वैश्विक भुगतान प्रौद्योगिकी कंपनी वीजा इस सूची में पहले स्थान पर और इटली की कार कंपनी फेरारी दूसरे स्थान पर हैं. इन्फोसिस 2018 में इस सूची में 31वें स्थान पर थी.

सूची में शामिल टॉप 10 कंपनियों में नेटफ्लिक्स चौथे, पेपाल पांचवें, माइक्रोसॉफ्ट छठे, वाल्ट डिज्नी सातवें, टोयोटा मोटर आठवें, मास्टरकार्ड नौवें और कॉस्टको होलसेल 10वें स्थान पर हैं. सूची में टॉप 50 स्थानों में भारतीय कंपनी टीसीएस 22वें और टाटा मोटर्स 31वें स्थान पर हैं. सूची में अन्य भारतीय कंपनियों में टाटा स्टील (105), लार्सन एंड टुब्रो (115), महिंद्रा एंड महिंद्रा (117), एचडीएफसी (135), बजाज फिनसर्व (143), पीरामल एंटरप्राइजेज (149), स्टील अथॉरिटी आफ इंडिया (153), एचसीएल टेक्नोलॉजीज (155), हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (157), विप्रो (168), एचडीएफसी बैंक (204), सनफार्मा इंडस्ट्रीज (217), जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (224), आईटीसी (231) और एशियन पेंट्स (248) शामिल हैं.

दुनिया की 250 सम्मानित कंपनियों की सूची में सबसे ज्यादा 59 कंपनियां अमेरिका की हैं. उसके बाद जापान, चीन और भारत की कंपनियों का नंबर आता है. जापान, चीन और भारत की कुल मिलाकर 82 कंपनियां सूची में हैं. पिछले साल इन तीन देशों की 63 कंपनियां सूची में शामिल थीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola