ePaper

रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी ने कंपनी में 48.87 फीसदी तक की अपनी हिस्सेदारी

Updated at : 18 Sep 2019 4:23 PM (IST)
विज्ञापन
रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी ने कंपनी में 48.87 फीसदी तक की अपनी हिस्सेदारी

नयी दिल्ली : उद्योगपति मुकेश अंबानी ने अपने समूह की प्रमुख कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज में प्रवर्तक हिस्सेदारी 2.71 फीसदी बढ़ाकर 48.87 फीसदी कर ली है. शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने यह जानकारी दी. प्रवर्तक समूह की कंपनी पेट्रोलियम ट्रस्ट के नियंत्रण वाली रिलायंस सर्विसेज एंड होल्डिंग्स लिमिटेड ने 13 सितंबर को रिलायंस […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : उद्योगपति मुकेश अंबानी ने अपने समूह की प्रमुख कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज में प्रवर्तक हिस्सेदारी 2.71 फीसदी बढ़ाकर 48.87 फीसदी कर ली है. शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने यह जानकारी दी. प्रवर्तक समूह की कंपनी पेट्रोलियम ट्रस्ट के नियंत्रण वाली रिलायंस सर्विसेज एंड होल्डिंग्स लिमिटेड ने 13 सितंबर को रिलायंस में 2.71 फीसदी हिस्सेदारी यानी 17.18 करोड़ शेयरों का अधिग्रहण किया.

देश की दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी में अंबानी और उनकी निजी कंपनियों की हिस्सेदारी 30 जून, 2019 तक 47.29 फीसदी थी. 30 जून तक विदेशी संस्थागत निवेशकों की कंपनी में हिस्सेदारी 24.4 फीसदी थी. म्यूचुअल फंडों के पास 4.56 फीसदी और बीमा कंपनियों के पास 7.1 फीसदी हिस्सेदारी थी. शेष हिस्सेदारी जनता के पास थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola