ePaper

एयर इंडिया एसेट होल्डिंग्स ने बॉन्ड के जरिये 7,000 करोड़ रुपये जुटाये

Updated at : 16 Sep 2019 4:55 PM (IST)
विज्ञापन
एयर इंडिया एसेट होल्डिंग्स ने बॉन्ड के जरिये 7,000 करोड़ रुपये जुटाये

नयी दिल्ली : एयर इंडिया एसेट होल्डिंग्स लिमिटेड (एआईएएचएल) ने बॉन्ड जारी करके 7,000 करोड़़ रुपये की पूंजी जुटायी है. इस बॉन्ड पेशकश को पूर्ण अभिदान मिला. कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी. एयर इंडिया एसेट होल्डिंग्स लिमिटेड एयर इंडिया की विशेष उद्देश्य इकाई है. एआईएएचएल की ओर से बॉन्ड जारी करके जुटायी गयी […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : एयर इंडिया एसेट होल्डिंग्स लिमिटेड (एआईएएचएल) ने बॉन्ड जारी करके 7,000 करोड़़ रुपये की पूंजी जुटायी है. इस बॉन्ड पेशकश को पूर्ण अभिदान मिला. कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी. एयर इंडिया एसेट होल्डिंग्स लिमिटेड एयर इंडिया की विशेष उद्देश्य इकाई है. एआईएएचएल की ओर से बॉन्ड जारी करके जुटायी गयी पूंजी से एयर इंडिया का कर्ज चुकाया जायेगा. यह एयर इंडिया के बही-खाते को दुरुस्त करने के प्रयासों का हिस्सा है. एयर इंडिया पर फिलहाल 58,000 करोड़ रुपये से ज्यादा कर्ज है.

एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने सोमवार को कहा कि एयर इंडिया एसेट होल्डिंग्स की बॉन्ड पेशकश को पूर्ण अभिदान मिला है. कंपनी ने तीन साल के लिए 1000 करोड़ रुपये का बॉन्ड जारी किया था. इसके साथ ही, ग्रीन शू विकल्प के तहत 6,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त अभिदान स्वीकार करने का प्रावधान भी रखा है.

प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी को 20,830 करोड़ रुपये की बोली मिली है. बंबई शेयर बाजार के इतिहास में प्रतिफल आधारित बॉन्ड के लिए मिली यह अब तक की सबसे बड़ी बोली है. कंपनी ने बॉन्ड पेशकश से प्राप्त पूरी 7,000 करोड़ रुपये की राशि स्वीकार करने का फैसला किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola