खाने-पीने की चीजों की कीमत बढ़ने के बावजूद थोक महंगाई दर 1.08 फीसदी पर स्थिर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Sep 2019 3:53 PM
नयी दिल्ली : खाने-पीने की चीजें महंगी होने के बावजूद थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति अगस्त महीने में बिना किसी बदलाव के 1.08 फीसदी पर स्थिर रही. सरकार के सोमवार को जारी आंकड़े के अनुसार, थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) आधारित महंगाई दर जुलाई में भी 1.08 फीसदी थी. हालांकि, एक साल पहले अगस्त 2018 में […]
नयी दिल्ली : खाने-पीने की चीजें महंगी होने के बावजूद थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति अगस्त महीने में बिना किसी बदलाव के 1.08 फीसदी पर स्थिर रही. सरकार के सोमवार को जारी आंकड़े के अनुसार, थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) आधारित महंगाई दर जुलाई में भी 1.08 फीसदी थी. हालांकि, एक साल पहले अगस्त 2018 में यह 4.62 फीसदी थी.
खाद्य वस्तुओं की महंगाई दर अगस्त महीने में बढ़कर 7.67 फीसदी पहुंच गयी, जो इस साल जुलाई में 6.15 फीसदी थी. मुख्य रूप से सब्जी, अंडा और मांस जैसे अधिक प्रोटीन वाले खाद्य पदार्थों के दाम बढ़ने से खाद्य वस्तुओं की महंगाई दर बढ़ी है. सब्जियों की महंगाई दर भी अगस्त महीने में बढ़कर 13.07 फीसदी पर पहुंच गयी, जो इससे पहले इस साल के जुलाई महीने में 10.67 फीसदी थी. अधिक प्रोटीन वाले खाद्य पदार्थों की मुद्रास्फीति अगस्त महीने में बढ़कर 6.60 फीसदी पर आ गयी, जो जुलाई में 3.16 फीसदी थी. हालांकि, ईंधन और बिजली की महंगाई दर में 4 फीसदी की गिरावट आयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










