ePaper

नीति आयोग के उपाध्यक्ष ने चीन की कंपनियों से भारत को निर्यात गंतव्य बनाने का निर्देश

Updated at : 09 Sep 2019 10:41 PM (IST)
विज्ञापन
नीति आयोग के उपाध्यक्ष ने चीन की कंपनियों से भारत को निर्यात गंतव्य बनाने का निर्देश

नयी दिल्ली : नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने सोमवार को चीनी कंपनियों से भारत को एक ऐसे स्थान के रुप में देखने को कहा है, जहां से वे अन्य देशों को निर्यात कर सकें. उद्योग मंडल सीआईआई द्वारा आयोजित भारत-चीन आर्थिक सहयोग मंच की बैठक में कुमार ने कहा कि हम चीन से […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने सोमवार को चीनी कंपनियों से भारत को एक ऐसे स्थान के रुप में देखने को कहा है, जहां से वे अन्य देशों को निर्यात कर सकें. उद्योग मंडल सीआईआई द्वारा आयोजित भारत-चीन आर्थिक सहयोग मंच की बैठक में कुमार ने कहा कि हम चीन से निर्यात उन्मुख निवेश का स्वागत करेंगे. चीनी कंपनियों के लिए हमारे बुनियादी ढांचा, रेलवे, सड़क, बंदरगाह, हवाईअड्डा और यहां तक की रीयल एस्टेट क्षेत्रों में निवेश के काफी अवसर हैं. इन क्षेत्रों में निवेश के अवसरों के बारे में सुनने में मुझे खुशी होगी.

इसे भी देखें : भारत ने चीन के सामने आयात-निर्यात के बीच भारी अंतर पर जाहिर की चिंता

चीन से निर्यात उन्मुख निवेश के बारे में विस्तार से बताते हुए उन्होंने कहा कि यह ठीक उसी प्रकार है, जैसा चीन में अमेरिकी निवेश. यह अमेरिका को वापस निर्यात के लिए है। उन्होंने कहा कि इसीलिए अब चीनी कंपनियों के लिए भारत में निवेश, भारत में विनिर्माण और भारत से निर्यात का समय है. भले ही यह निर्यात वापस चीन को या फिर अफ्रीका या अमेरिका को हो. ये सामान भारत से वहां जायेंगे.

कुमार ने यह भी कहा कि भारत और चीन इस मंच के जरिये गैर-शुल्क क्षेत्रों की पहचान को लेकर सहमत हुए हैं, ताकि भारतीय कंपनियों के लिए चीन में प्रवेश का रास्ता आसान हो. उन्होंने कहा, ‘…भारत के लिए औषधि और आईटी जैसे क्षेत्रों में चीनी बाजार में पहुंच प्रक्रिया और लाइसेंस से प्रभावित है. इसीलिए हम इन गैर-शुल्क उपायों पर गौर करेंगे और उसे दूर करने का प्रयास करेंगे, ताकि हम बेहतर बाजार पहुंच हासिल कर सके.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola