पाकिस्तान के बजट घाटे को कम करने का उपाय सुझायेगा IMF, जल्द ही भेजेगा टीम

इस्लामाबाद : अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान को बजट घाटा कम करने के उपाय सुझाने के लिए इस महीने एक सहायता (एसओएस) मिशन भेज रहा है. स्थानीय मीडिया ने शुक्रवार को एक खबर में इसकी जानकारी दी. न्यूज इंटरनेशनल ने पाकिस्तान में आईएमएफ की क्षेत्रीय प्रमुख टेरेसा दबान शैंकेज के […]
इस्लामाबाद : अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान को बजट घाटा कम करने के उपाय सुझाने के लिए इस महीने एक सहायता (एसओएस) मिशन भेज रहा है. स्थानीय मीडिया ने शुक्रवार को एक खबर में इसकी जानकारी दी. न्यूज इंटरनेशनल ने पाकिस्तान में आईएमएफ की क्षेत्रीय प्रमुख टेरेसा दबान शैंकेज के हवाले से कहा कि आईएमएफ की टीम राजकोषीय मुद्दों पर चर्चा करने तथा राजकोषीय घाटा को कम कर ऐच्छिक दायरे में लाने के उपायों पर गौर करने के लिए 16-20 सितंबर के दौरान पाकिस्तान की यात्रा करेगी.
इसे भी देखें : POK में युद्ध की तैयारी कर रहा है पाकिस्तान, जवाबी कार्रवाई के लिए भारत की सेना भी तैयार
आईएमएफ की ओर से यह फैसला पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था की खराब होती वित्तीय स्थिति को देखते हुए लिया गया है. खबर में आधिकारिक सूत्रों के हवाले से कहा गया कि आईएमएफ की एक तकनीकी टीम शायद अशुर मोहर्रम के बाद 17 सितंबर से 10 दिनों के लिए पाकिस्तान की यात्रा करेगी. खबर के अनुसार, पहले यह समीक्षा नवंबर में होने वाली थी. इसे पहले करने से इस बात के संकेत मिलते हैं कि राजकोषीय घाटा बढ़ने से आईएमएफ खुश नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




