ePaper

सितंबर में पेश होगी नयी जगुआर एक्‍सई सेडान

Updated at : 29 Jul 2014 6:28 PM (IST)
विज्ञापन
सितंबर में पेश होगी नयी जगुआर एक्‍सई सेडान

नयी दिल्‍ली: टाटा मोटर्स की स्वामित्व वाली जगुआर लैंड रोवर 8 सितंबर को लंदन में अपनी नयी मॉडल एक्‍सई सेडान पेश करेगी. इस माडल के साथ कंपनी इस खंड में एल्यूमीनियम आधारित हल्के वजन वाले वाहन निर्माण को नए स्तर पर पहुंचाना चाहती है. कंपनी ने एक बयान में कहा कि जगुआर एक्सई में उच्च […]

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली: टाटा मोटर्स की स्वामित्व वाली जगुआर लैंड रोवर 8 सितंबर को लंदन में अपनी नयी मॉडल एक्‍सई सेडान पेश करेगी. इस माडल के साथ कंपनी इस खंड में एल्यूमीनियम आधारित हल्के वजन वाले वाहन निर्माण को नए स्तर पर पहुंचाना चाहती है.

कंपनी ने एक बयान में कहा कि जगुआर एक्सई में उच्च क्षमता वाली एल्यूमीनियम ‘आरसी 5754’ का उपयोग किया जाएगा जिसे विशेष तौर पर एक्सई के लिए विकसित किया गया है.

कंपनी ने कहा ‘इस नए मिश्रधातु में काफी मात्रा में पुन: इस्तेमाल में लाये गये धातु है और यह जगुआर के 2020 तक 75 प्रतिशत ऐसे पुन: इस्तेमाल में लाये गये धातु के उपयोग के लक्ष्य में उल्लेखनीय योगदान करेगा.’

जगुआर के मुख्य तकनीकी विशेषज्ञ मार्क व्हाइट ने इस नए उत्पाद के संबंध में कहा ‘जगुआर एक्सई के निर्माण में 75 प्रतिशत हिस्सा एल्यूमीनियम है जो इस वर्ग की कारों में उपयुक्त एल्यूमीनियम की मात्रा के मुकाबले कहीं अधिक है.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola