ePaper

RBI के डिप्टी गवर्नर ने कहा, मसाला बॉन्ड को लोकप्रिय बढ़ाने के लिए नीतिगत कदम उठाने की जरूरत

Updated at : 26 Aug 2019 6:01 PM (IST)
विज्ञापन
RBI के डिप्टी गवर्नर ने कहा, मसाला बॉन्ड को लोकप्रिय बढ़ाने के लिए नीतिगत कदम उठाने की जरूरत

मुंबई : रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर बीपी कानूनगो ने कहा है कि मसाला बॉन्ड की लोकप्रियता बढ़ाने के लिए और नीतिगत कदम उठाने की जरूरत है. मसाला बॉन्ड उसे कहा जाता है, जहां कंपनियां विदेशों में रुपये में धन जुटाने के लिए जारी करती हैं. सिंगापुर में 10 अगस्त को विदेशी मुद्रा कारोबारियों के […]

विज्ञापन

मुंबई : रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर बीपी कानूनगो ने कहा है कि मसाला बॉन्ड की लोकप्रियता बढ़ाने के लिए और नीतिगत कदम उठाने की जरूरत है. मसाला बॉन्ड उसे कहा जाता है, जहां कंपनियां विदेशों में रुपये में धन जुटाने के लिए जारी करती हैं. सिंगापुर में 10 अगस्त को विदेशी मुद्रा कारोबारियों के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कानूनगो ने बढ़ते व्यापारिक तनाव को देखते हुए बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच समन्वित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए तत्काल प्रयास करने का आह्वान किया. उनके भाषण की कॉपी को आरबीआई ने अपनी वेबसाइट पर सोमवार को डाला.

मसाला बॉन्ड के बारे में उन्होंने कहा कि वैश्विक निवेशकों ने रुपये में जारी इस संपत्ति को लेकर रूचि दिखायी है. कानूनगो ने कहा कि यह प्रवृत्ति को गति देने के लिए नीतिगत पहल करने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि ऐसे बॉन्ड से विदेशी मुद्रा का प्रवाह सुनिश्चित होगा और मुद्रा विनिमय दर के जोखिम से निर्गमर्ता को संरक्षण भी मिलेगा.

व्यापार युद्ध के बारे में उन्होंने कहा कि अमेरिका तथा चीन के बीच जारी विवाद के शीघ्र निपटान की कोई संभावना नहीं है और न ही इसके बढ़ने की आशंका है. हालांकि, आरबीआई के डिप्टी गवर्नर ने कहा कि दुनिया की दो बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच विवाद वैश्विक नरमी को बढ़ा रहा है. इसके अलावा, ब्रेग्जिट को लेकर समझौता नहीं होना तथा खाड़ी क्षेत्र में भू-राजनीतिक तनाव अन्य जोखिम हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola