Amazon ने भारत में खोला दुनिया का सबसे बड़ा ऑफिस

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Aug 2019 7:09 PM

विज्ञापन

हैदराबाद: ई-कॉमर्स क्षेत्र की दिग्गज कंपनी अमेजन ने बुधवार को यहां अपने दुनिया के सबसे बड़े परिसर का शुभारंभ किया. कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि यह अमेरिका के बाहर अमेजन के स्वामित्व वाला यह एकमात्र परिसर है. इसमें 15,000 कर्मचारी काम करेंगे. भारत में अमेजन के कर्मचारियों की संख्या […]

विज्ञापन

हैदराबाद: ई-कॉमर्स क्षेत्र की दिग्गज कंपनी अमेजन ने बुधवार को यहां अपने दुनिया के सबसे बड़े परिसर का शुभारंभ किया.

कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि यह अमेरिका के बाहर अमेजन के स्वामित्व वाला यह एकमात्र परिसर है. इसमें 15,000 कर्मचारी काम करेंगे. भारत में अमेजन के कर्मचारियों की संख्या 62,000 तक पहुंच गई है.

बयान में कहा गया है कि कुल क्षेत्रफल के हिसाब से यह अमेजन की एक ही स्थान पर दुनियाभर में सबसे बड़ी इमारत है. इसमें 18 लाख वर्ग फुट कार्यालय स्थल है और यह 30 लाख वर्गफुट क्षेत्र में बनी है. अमेजन ने इस परिसर की आधाशिला 30 मार्च, 2016 को रखी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola