ePaper

चिटफंड उद्योग को रेग्यूलर करने के लिए विधेयक के मसौदे को मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

Updated at : 31 Jul 2019 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
चिटफंड उद्योग को रेग्यूलर करने के लिए विधेयक के मसौदे को मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

नयी दिल्ली : केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को चिट फंड उद्योग के नियमन से संबंधित विधेयक के मसौदे को मंजूरी दे दी. केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने संवाददाताओं को यह जानकारी दी. इस विधेयक से पंजीकृत चिट फंड उद्योग का अनुपालन बोझ कम होगा और अंशधारकों के हितों का संरक्षण किया जा […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को चिट फंड उद्योग के नियमन से संबंधित विधेयक के मसौदे को मंजूरी दे दी. केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने संवाददाताओं को यह जानकारी दी. इस विधेयक से पंजीकृत चिट फंड उद्योग का अनुपालन बोझ कम होगा और अंशधारकों के हितों का संरक्षण किया जा सकेगा.

इसे भी देखें : भाग गयीं चिटफंड कंपनियां तब लिया कार्रवाई का निर्णय

जावड़ेकर ने कहा कि मंत्रिमंडल ने चिटफंड (संशोधन) विधेयक-2019 को संसद में पेश करने की मंजूरी दे दी है. उन्होंने कहा कि इस विधेयक का मकसद पंजीकृत चिट फंड उद्योग का नियामकीय बोझ कम करना और साथ ही अंशधारकों के हितों का संरक्षण करना है.

मंत्री ने बताया कि सरकार ने इससे पहले चिट फंड उद्योग के नियमन के लिए 2018 में विधेयक पेश किया था, लेकिन इसकी अवधि समाप्त हो गयी थी. इस विधेयक को मार्च, 2018 में लोकसभा में पेश किया गया था और बाद में इसे जांच के लिए वित्त पर स्थायी समिति को भेजा गया था.

संसदीय समिति ने सरकार को सुझाव दिया था कि वह इस विधेयक में अंशधारकों के लिए बीमा कवरेज को भी शामिल करे. समिति ने यह भी कहा था कि भारत जैसे विकासशील देश में आम जनता के लिए विभिन्न व्यक्तिगत जरूरतों के लिए लघु अवधि का कर्ज जुटाना पुरानी समस्या है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola