ePaper

CCD के वीजी सिद्धार्थ की मौत पर माल्या ने भारत के बैंकों और एजेंसियों को ''क्रूर निर्दयी'' बताया

Updated at : 31 Jul 2019 6:46 PM (IST)
विज्ञापन
CCD के वीजी सिद्धार्थ की मौत पर माल्या ने भारत के बैंकों और एजेंसियों को ''क्रूर निर्दयी'' बताया

लंदन : वित्तीय संकट से जूझ रहे शराब कारोबारी विजय माल्या ने कैफे कॉफी डे (सीसीडी) के संस्थापक वीजी सिद्धार्थ की मौत के मामले में भारतीय एजेंसियों और बैंकों पर निशाना साधते हुए उन्हें दोषी और निर्दयी करार दिया है. सिद्धार्थ सोमवार शाम से लापता थे और बुधवार को मंगलुरु के नजदीक नेत्रावती नदी में […]

विज्ञापन

लंदन : वित्तीय संकट से जूझ रहे शराब कारोबारी विजय माल्या ने कैफे कॉफी डे (सीसीडी) के संस्थापक वीजी सिद्धार्थ की मौत के मामले में भारतीय एजेंसियों और बैंकों पर निशाना साधते हुए उन्हें दोषी और निर्दयी करार दिया है. सिद्धार्थ सोमवार शाम से लापता थे और बुधवार को मंगलुरु के नजदीक नेत्रावती नदी में उनका शव स्थानीय मछुआरों और पुलिस को मिला.

इसे भी देखें : कर्नाटक: कैफे कॉफी डे के मालिक वीजी सिद्धार्थ का शव नदी से मिला, दो दिन से थे लापता

माल्या ने अपने ट्वीट में कहा कि मैं वीजी सिद्धार्थ से परोक्ष रूप से जुड़ा हुआ हूं. वह एक बढ़िया इंसान और बुद्धिमान उद्यमी थे. मैं उनके खत में लिखी बातों को देखकर टूटा हुआ महसूस कर रहा हूं. सरकारी एजेंसियां और बैंक किसी भी इंसान को निराशा में डाल सकती हैं. मेरे साथ क्या हो रहा है, आप देख सकते हैं. मेरी कर्ज अदायगी की पेशकश के बावजूद मेरे साथ क्या कर रही हैं. ये निंदनीय और निर्मम है.

उन्होंने अगले ट्वीट में लिखा कि पश्चिमी देशों में सरकार और बैंक कर्जदारों को कर्ज चुकाने में मदद करते हैं. मेरे मामले में वह कर्ज अदायगी में हर तरह से रोड़ा अटकाने की कोशिश कर रही हैं और मेरी संपत्तियों को पाने की होड़ में लगी हैं.

उल्लेखनीय है कि माल्या वीजी सिद्धार्थ के नजदीकी रिश्तेदार हैं. सिद्धार्थ ने कैफे कॉफी डे (सीसीडी) के निदेशक मंडल को लिखे कथित पत्र में आयकर विभाग पर उन्हें परेशान करने का आरोप लगाया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola