एक हफ्ते के अंदर बाजार में ऊंटनी का दूध लॉन्च करेगी अमूल, 200 मिली की मिलेगी बोतल

वडोदरा : देश में दुग्ध क्रांति में अहम भूमिका निभाने वाली कंपनी अमूल अब यहां के घरेलू बाजार में ऊंटनी का दूध भी बेचेगी. गौर करने वाली बात यह है कि बाजार में ऊंटनी का यह दूध लीटर के हिसाब से नहीं, बल्कि 200 मिली लीटर की बोतल में बेची जायेगी. यह दूध बाजार में […]
वडोदरा : देश में दुग्ध क्रांति में अहम भूमिका निभाने वाली कंपनी अमूल अब यहां के घरेलू बाजार में ऊंटनी का दूध भी बेचेगी. गौर करने वाली बात यह है कि बाजार में ऊंटनी का यह दूध लीटर के हिसाब से नहीं, बल्कि 200 मिली लीटर की बोतल में बेची जायेगी. यह दूध बाजार में एक सप्ताह के अंदर लॉन्च कर दी जायेगी.
इसे भी देखें : अमूल ने गुजरात के गांधीनगर, अहमदाबाद और कच्छ के बाजारों में पेश किया ऊंटनी का दूध
दुग्ध उत्पाद बनाने वाली प्रमुख कंपनी अमूल के प्रबंध निदेशक आरएस सोढ़ी ने कहा कि कंपनी ने एक सप्ताह के भीतर देश में पहली बार 200 मिली लीटर की बोतल में ऊंटनी का दूध पेश करने का फैसला किया है. सोढ़ी ने सोमवार को कहा कि 200 मिलीलीटर ऊंटनी के दूध वाली इस बोतल की कीमत 25 रुपये प्रति बोतल होगी.
सोढ़ी ने कहा कि इसका निर्माण गांधीनगर में अमूल डेयरी के अत्याधुनिक विनिर्माण संयंत्र में किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि इससे पहले इस साल के आरंभ यानी जनवरी में अमूल ने ऊंटनी के दूध को 500 मिलीलीटर के बोतल में बाजार में उतारा था. इसके प्रत्येक बोतल की कीमत 50 रुपये थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




