ePaper

टाटा समूह ने टाटा टेलीसर्विसेज का बकाया निपटाया, उपभोक्ता मोबाइल सेवा कारोबार की बिक्री पूरी

Updated at : 08 Jul 2019 9:13 PM (IST)
विज्ञापन
टाटा समूह ने टाटा टेलीसर्विसेज का बकाया निपटाया, उपभोक्ता मोबाइल सेवा कारोबार की बिक्री पूरी

नयी दिल्ली : टाटा समूह ने अपने उपभोक्ता मोबाइल दूरसंचार सेवा कारोबार का सौदा पूरा करते हुए इस कारोबार पर सरकार और कर्जदाताओं का बकाया निपटा दिया है. अनुमान है कि यह बकाया 50,000 करोड़ रुपये का था. समूह ने टाटा टेलिसविर्सेज लिमिटेड के मोबाइल व्यवसाय को भारती एयरटेल को बेच दिया है. टाटा संस […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : टाटा समूह ने अपने उपभोक्ता मोबाइल दूरसंचार सेवा कारोबार का सौदा पूरा करते हुए इस कारोबार पर सरकार और कर्जदाताओं का बकाया निपटा दिया है. अनुमान है कि यह बकाया 50,000 करोड़ रुपये का था. समूह ने टाटा टेलिसविर्सेज लिमिटेड के मोबाइल व्यवसाय को भारती एयरटेल को बेच दिया है. टाटा संस के प्रवक्तता ने एक सवाल के जवाब में कहा कि टाटा टेलीसर्विसेज के सभी कर्ज तय समय के अनुसार निपटा दिये गये हैं.

प्रवक्ता ने इसका विवरण देने से इनकार किया, लेकिन इस मामले के जानकार अधिकारियों ने बताया कि टाटा समूह ने कंपनी पर ऋणदाताओं और दूरसंचार विभाग का मिलाकर मोटे तौर पर कुल 50,000 करोड़ रुपये का बकाया चुकाया है. इससे पहले, इसी महीने एयरटेल और टाटा टेलीसर्विसेज ने संयुक्त बयान में कहा था कि टाटा टेलीसर्विसेज का कंज्यूमर (उपभोक्ता) मोबाइल कारोबार अब सुनील मित्तल द्वारा प्रवर्तित दूर संचार कंपनी एयरटेल के पास चला गया है.

दोनों कंपनियों के बीच हुए सौदे के अनुसार, टाटा टेलीसर्विसेज और टाटा टेलीसर्विसेज (महाराष्ट्र) भारती एयरटेल और भारती हेक्सा (एयरटेल) का हिस्सा हो गयी है. यह व्यवस्था एक जुलाई, 2019 को प्रभावी हो गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola