गोएयर के बेड़े में 50वां विमान हुआ शामिल, हर महीने एक विमान जोड़ेगी कंपनी

मुंबई : बजट विमानन कंपनी गोएयर ने गुरुवार को अपने बेड़े में 50वां विमान शामिल किया. यह एयरबस का ए320 नियो विमान है. एयरलाइन ने कहा कि उसकी आगे चलकर हर महीने अपने बेड़े में एक विमान शामिल करने की योजना है. वाडिया समूह की ओर से संचालित एयरलाइन ने मई में 13.55 लाख घरेलू […]
मुंबई : बजट विमानन कंपनी गोएयर ने गुरुवार को अपने बेड़े में 50वां विमान शामिल किया. यह एयरबस का ए320 नियो विमान है. एयरलाइन ने कहा कि उसकी आगे चलकर हर महीने अपने बेड़े में एक विमान शामिल करने की योजना है. वाडिया समूह की ओर से संचालित एयरलाइन ने मई में 13.55 लाख घरेलू यात्रियों को यात्रा करायी. यह कुल 122.07 लाख यात्रियों का 11.1 फीसदी है.
इसे भी देखें : Rs 899 में करें हवाई सफर, GoAir का शानदार Offer
एयरलाइन ने कहा है कि वह अगले दो साल में 10 करोड़ यात्रियों का लक्ष्य छूने की ओर अग्रसर है. इसके साथ ही, एयरलाइन ने दो साल से भी कम समय में अपने बेड़े में विमानों की संख्या को दोगुना कर लिया है. नवंबर, 2017 में एयरलाइन के बेड़े में विमानों की संख्या 25 थी. गोएयर अभी 24 घरेलू और चार अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के लिए 270 दैनिक उड़ानों का परिचालन करती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




