टीवी नरेंद्रन को फिर से बन सकते हैं टाटा स्टील के CEO, MD
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Jun 2019 6:01 PM
नयी दिल्ली : टाटा स्टील ने रविवार को कहा कि वह टी वी नरेंद्रन को फिर से कंपनी का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक नियुक्त करने के लिए शेयरधारकों की अनुमति लेगी. बंबई शेयर बाजार को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि वह विजय कुमार शर्मा की निदेशक के रूप में नियुक्ति […]
नयी दिल्ली : टाटा स्टील ने रविवार को कहा कि वह टी वी नरेंद्रन को फिर से कंपनी का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक नियुक्त करने के लिए शेयरधारकों की अनुमति लेगी.
बंबई शेयर बाजार को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि वह विजय कुमार शर्मा की निदेशक के रूप में नियुक्ति तथा मल्लिका श्रीनिवासन और ओपी भट्ट की स्वतंत्र निदेशक के रूप में पुन: नियुक्ति के लिए भी शेयरधारकों की मंजूरी लेगी.
कंपनी की अगली वार्षिक आम बैठक 19 जुलाई को मुंबई में होगी. टाटा स्टील, टी वी नरेंद्रन (54) की 19 सितंबर, 2018 से पांच साल के लिए सीईओ और प्रबंध निदेशक पद पर पुन: नियुक्ति के लिए शेयरधारकों की अनुमति लेगी. कंपनी ने कहा कि वह कौशिक चटर्जी के स्थान पर एक निदेशक की नियुक्ति के लिये भी शेयरधारकों की मंजूरी लेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










