अमेरिका ने किया ईरान की अर्थव्यवस्था पर चोट, पेट्रोकेमिकल ग्रुप पीजीपीआईसी पर लगाये प्रतिबंध

वाशिंगटन : अमेरिका ने ईरान की सेना रेवोल्यूशनरी गार्ड्स के साथ संबंध रखने को लेकर पेट्रोकेमिकल ग्रुप पीजीपीआईसी पर आर्थिक प्रतिबंध लगा दिये हैं. अमेरिका के राजस्व/वित्त विभाग न��� शुक्रवार को इस आशय की घोषणा की. विभाग का कहना है कि पीजीपीआईसी पर प्रतिबंध लगाने का लक्ष्य ईरान के सबसे बड़े और सबसे लाभकारी पेट्रोकेमिकल […]
वाशिंगटन : अमेरिका ने ईरान की सेना रेवोल्यूशनरी गार्ड्स के साथ संबंध रखने को लेकर पेट्रोकेमिकल ग्रुप पीजीपीआईसी पर आर्थिक प्रतिबंध लगा दिये हैं. अमेरिका के राजस्व/वित्त विभाग ने शुक्रवार को इस आशय की घोषणा की.
विभाग का कहना है कि पीजीपीआईसी पर प्रतिबंध लगाने का लक्ष्य ईरान के सबसे बड़े और सबसे लाभकारी पेट्रोकेमिकल ग्रुप की वित्तीय स्थिति को खराब करना है. यह प्रतिबंध ग्रुप से जुड़ी 39 अन्य छोटी कंपनियों और विदेशों में उसके कारोबार पर भी लागू होगा.
यह प्रतिबंध ब्रिटेन की कंपनी एनपीसी इंटरनेशनल और फिलीपींस की एनपीसी एलायंस कॉरपोरेशन पर भी लागू होगा, क्योंकि दोनों पीजीपीआईसी से जुड़ी हुई हैं. वित्त मंत्री स्टीवन मनुचिन ने एक बयान में कहा कि यह कार्रवाई एक चेतावनी है कि हम आईआरजीसी को वित्तीय सहायता देने वाली होल्डिंग ग्रुप्स और कंपनियों को निशाना बनाते रहेंगे.
विभाग ने यह चेतावनी भी जारी की है कि पीजीपीआईसी के साथ कामकाज जारी रखने वाली अन्य कंपनियां भी इस प्रतिबंध के दायरे में आयेंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










