चंदा कोचर के देवर के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर नोटिस वापस लेने का कोर्ट ने दिया निर्देश

नयी दिल्ली : दिल्ली की एक अदालत ने बैंक लोन धोखाधड़ी और धनशोधन के एक मामले में आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व सीईओ चंदा कोचर के देवर राजीव कोचर के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) वापस लेने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया. विशेष न्यायाधीश अंजू बजाज चांदना ने अनिवासी भारतीय राजीव को सिंगापुर लौटने की […]
नयी दिल्ली : दिल्ली की एक अदालत ने बैंक लोन धोखाधड़ी और धनशोधन के एक मामले में आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व सीईओ चंदा कोचर के देवर राजीव कोचर के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) वापस लेने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया. विशेष न्यायाधीश अंजू बजाज चांदना ने अनिवासी भारतीय राजीव को सिंगापुर लौटने की अनुमति दे दी जहां वह फिलहाल रहते हैं.
हालांकि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के विशेष सरकारी अभियोजक नीतेश राणा की दलीलों पर संज्ञान लेने के बाद अदालत ने आरोपी पर अनेक शर्तें लगायीं. राजीव अपना नया यात्रा कार्यक्रम जमा करने और सिंगापुर में अपना पता, संपर्क करने के नंबर और ईमेल देने के बाद ही देश छोड़ सकते हैं. उन्हें भारत में अपने पासपोर्ट और बैंक खातों की प्रतियां भी जमा करने और सिंगापुर के बाहर अपनी यात्राओं की जानकारी ईडी को देने को कहा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










