भारत में 2023 तक 18 अरब डॉलर से अधिक का हो सकती है दवाओं का ऑनलाइन बिक्री

नयी दिल्ली : इंटरनेट और स्मार्टफोन के विस्तार और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं को देखते हुए भारत में ई-फार्मेंसी (दवाओं की आनलाइन बिक्री) का प्रभावी बाजार 2023 तक 18.1 अरब डॉलर का हो सकता है. एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी है. इसे भी देखें : ऑनलाइन दवा मंगाना राहत के साथ-साथ आफत भी बाजार […]
नयी दिल्ली : इंटरनेट और स्मार्टफोन के विस्तार और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं को देखते हुए भारत में ई-फार्मेंसी (दवाओं की आनलाइन बिक्री) का प्रभावी बाजार 2023 तक 18.1 अरब डॉलर का हो सकता है. एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी है.
इसे भी देखें : ऑनलाइन दवा मंगाना राहत के साथ-साथ आफत भी
बाजार परामर्श सेवा कंपनी ईवाई की रिपोर्ट ई-फार्मा : डेलिवरिंग हेल्दियर आउटकम (ई-फार्मा: अधिक स्वस्थ परिणाम) में कहा गया है कि इस समय यह बाजार 9.3 अरब है. इसमें साल-दर-साल 18.1 फीसदी की दर से वृद्धि की संभावना है.
ईवाई इंडिया के भागीदार और ई-वाणिज्य और उपभोक्ता इंटरनेट कारोबार को देखने वाली टीम के प्रभारी अंकुर पाहवा ने कहा कि भारत आज ई-वाणिज्य को तेजी से अपना रहा है. उन्होंने कहा कि मौजूदा परिवेश में देश में ई-फार्मा कारोबार में वृद्धि की बड़ी संभावनाएं हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










