पोंजी स्कीम से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने दो महिला समेत तीन लोगों को किया गिरफ्तार

Updated at : 15 May 2019 4:48 PM (IST)
विज्ञापन
पोंजी स्कीम से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने दो महिला समेत तीन लोगों को किया गिरफ्तार

नयी दिल्ली : तेलंगाना में लोगों का करोड़ों रुपये ठगने वाली निवेश योजना से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दो महिलाओं समेत तीन को गिरफ्तार किया है. एजेंसी ने बुधवार को कहा कि इस मामले में गिरफ्तार नोवेहरा शेख, मॉली थॉमस और बीजू थॉमस को हीरा ग्रुप ऑफ कंपनीज से जुड़े मामले में […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : तेलंगाना में लोगों का करोड़ों रुपये ठगने वाली निवेश योजना से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दो महिलाओं समेत तीन को गिरफ्तार किया है. एजेंसी ने बुधवार को कहा कि इस मामले में गिरफ्तार नोवेहरा शेख, मॉली थॉमस और बीजू थॉमस को हीरा ग्रुप ऑफ कंपनीज से जुड़े मामले में मंगलवार को गिरफ्तार किया गया है. इनके खिलाफ धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत कार्रवाई की जा रही है.

इसे भी देखें : पोंजी योजनाओं के जरिये गरीबों को ठगना नहीं होगा आसान, कानून में होगा संशोधन

एजेंसी ने कहा कि हैदराबाद की एक विशेष अदालत ने उन्हें 7 दिन के लिए प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में भेजा है. तीनों एक मामले में पहले से ही जेल में हैं और ईडी ने उनकी हिरासत की मांग की थी. यह मामला हैदराबाद में हीरा समूह की ओर से चलायी गयी धोखाधड़ी वाली मनी सर्कुलेशन स्कीम से जुड़ा है. ईडी ने तेलंगाना पुलिस और कुछ अन्य की शिकायतों के आधार पर धन शोधन का मामला दर्ज किया है.

ईडी ने बयान में कहा कि हीरा समूह पर लाखों लोगों से बहुत अधिक रिटर्न का वादा करके लाखों रुपये जुटाने का आरोप है. ईडी को पता चला है कि आरोपी और उनकी कंपनियों ने निवेश के नाम पर देशभर में कुल 1,72,114 निवेशकों से 3,000 करोड़ रुपये से ज्यादा जुटाया है.

जांच में पता चला है कि समूह की कंपनियों की कोई ऐसी कारोबारी गतिविधियां नहीं है, जिसके द्वारा वह उच्च रिटर्न का वादा पूरा कर सके. शेख और अन्य लोगों ने लोगों से जुटायी गयी रकम कंपनी के खातों के माध्यम से अपने निजी खातों में डाला और इन पैसों का इस्तेमाल भारी मात्रा में चल और अचल संपत्ति खरीदने में किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola