ब्रिटेन की अदालत में नीरव मोदी की रिमांड पर शुक्रवार को होगी सुनवाई, जेल से वीडियोलिंक के जरिये होगा पेश
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Apr 2019 8:55 PM
लंदन : पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) से एक अरब डॉलर की धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भारत के भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी शुक्रवार को लंदन की अदालत में रिमांड पर सुनवाई के लिए जेल से वीडियोलिंक के जरिये पेश किया जायेगा. मोदी को पिछले महीने गिरफ्तार किया गया था. इसे भी देखें : […]
लंदन : पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) से एक अरब डॉलर की धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भारत के भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी शुक्रवार को लंदन की अदालत में रिमांड पर सुनवाई के लिए जेल से वीडियोलिंक के जरिये पेश किया जायेगा. मोदी को पिछले महीने गिरफ्तार किया गया था.
इसे भी देखें : गिरफ्तारी के बाद अब खुलने लगा है भेद, नीरव मोदी के पास हैं तीन पासपोर्ट
48 वर्षीय मोदी दक्षिण-पश्चिम लंदन की वैंड्सवर्थ जेल में बंद है. उसे शुक्रवार को वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट की अदालत में जेल से वीडियोलिंक के जरिये पेश किया जायेगा. मोदी की जमानत की अर्जी मुख्य मजिस्ट्रेट एम्मा अर्बुथनॉट ने 29 मार्च को इस आधार पर खारिज कर दी थी. उन्होंने यह कहते हुए उसकी जमानत अर्जी को खारिज कर दिया था कि इस बात का काफी जोखिम हैं कि वह सरेंडर नहीं करेगा.
आम तौर पर इस तरह के मामले में न्यायिक रिमंड के लिए समयसीमा 28 दिन की होती है. इसी वजह से उसके रिमांड को लेकर शुक्रवार को सुनवाई हो रही है. यदि अदालत के समक्ष विचार के लिए नये तथ्य नहीं रखे जाते हैं, तो शुक्रवार की सुनवाई प्रक्रियात्मक रहने की संभावना है. मोदी वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट की अदालत में जमानत के लिए तीसरी अर्जी दायर कर सकता है. बशर्ते, यह अर्जी उल्लेखनीय रूप से पहले की अपीलों से भिन्न हो.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










