SBI जनरल ने कंपनियों के लिए शुरू किया साइबर सुरक्षा बीमा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Apr 2019 4:00 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : एसबीआई जनरल इंश्योरेंस ने साइबर हमलों से कारोबारी इकाइयों की वित्तीय और साख से जुड़े नुकसान की बीमा-सुरक्षा के लिए उत्पाद पेश किया है. कंपनी ने सोमवार को इसकी जानकारी दी. एसबीआई जनरल ने बयान में कहा कि शुरुआत में हमारा ध्यान छोटी एवं मझोली इकाइयों पर होगा. बाद में हम इसमें […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : एसबीआई जनरल इंश्योरेंस ने साइबर हमलों से कारोबारी इकाइयों की वित्तीय और साख से जुड़े नुकसान की बीमा-सुरक्षा के लिए उत्पाद पेश किया है. कंपनी ने सोमवार को इसकी जानकारी दी. एसबीआई जनरल ने बयान में कहा कि शुरुआत में हमारा ध्यान छोटी एवं मझोली इकाइयों पर होगा. बाद में हम इसमें बड़ी कंपनियों को भी शामिल कर सकते हैं. यह उत्पाद साइबर हमलों के बढ़ते खतरों से बचाव करेगा. इसे हैकिंग हमलों, पहचान की चोरी, संवेदनशील सूचनाओं के लीक होने और कारोबार में व्यवधान जैसी गतिविधियों से रक्षा के लिए तैयार किया गया है.

इसे भी पढ़ें : SBI में अपनी हिस्सेदारी बढाएगी ऑस्‍ट्रेलियाई कंपनी IAG

कंपनी ने कहा कि डिजिटल प्रौद्योगिकी के बढ़ने के साथ-साथ सभी प्रकार और आकार के व्यवसायों के लिए साइबर जोखिम में भी तेजी से वृद्धि हुई है. साइबर हमलावर इस सिद्धांत पर काम करते हैं कि ज्यादातर कारोबारी इकाइयां अपनी साइबर सुरक्षा पर पर्याप्त रूप से खर्च नहीं करते हैं. इसमें कहा गया है कि यह उत्पाद पहले और तीसरे पक्ष कवरेज लाभ की पेशकश करता है. इसमें कारोबार में अचानक रुकावट, सिस्टम फेल होना, साख का नुकसान, मल्टीमीडिया देयता और कंप्यूटर से जुड़े अपराध के कवरेज का विकल्प शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola