ePaper

जनधन खातों में जमा राशि एक लाख करोड़ रुपये के करीब पहुंची

Updated at : 21 Apr 2019 4:04 PM (IST)
विज्ञापन
जनधन खातों में जमा राशि एक लाख करोड़ रुपये के करीब पहुंची

नयी दिल्ली : जनधन योजना के तहत खोले गये बैंक खातों में कुल जमा राशि एक लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच जाने की उम्मीद है. मोदी सरकार ने जनधन योजना पांच साल पहले शुरू की थी. ताजा सरकारी आंकड़ों के अनुसार जनधन खातों में कुल जमा राशि में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : जनधन योजना के तहत खोले गये बैंक खातों में कुल जमा राशि एक लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच जाने की उम्मीद है. मोदी सरकार ने जनधन योजना पांच साल पहले शुरू की थी. ताजा सरकारी आंकड़ों के अनुसार जनधन खातों में कुल जमा राशि में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और यह तीन अप्रैल को 97,665.66 करोड़ रुपये पहुंच गयी.

जनधन खातों की संख्या 35.39 करोड़ पहुंच गयी है. आंकड़ों के अनुसार 27 मार्च को इन खातों में जमा राशि 96,107.35 करोड़ रुपये थी. इससे एक सप्ताह पहले यह 95,382.14 करोड़ रुपये थी. अबतक 27.89 करोड़ से अधिक खाताधारकों को रूपे डेबिट कार्ड जारी किये जा चुके हैं. प्रधानमंत्री जनधन योजना (पीएमजेडीवाई) की शुरुआत 28 अगस्त 2014 को हुई. इसका मकसद सभी परिवार को बैंक सुविधाओं तक पहुंच सुनिश्चित करना था.

योजना की सफलता से उत्साहित सरकार ने 28 अगस्त 2018 के बाद खोले गये नये खातों के लिए दुर्घटना बीमा एक लाख रुपये से बढ़ाकर दो लाख रुपये कर दी. साथ ही ओवरड्राफ्ट की सुविधा भी बढ़ाकर 10,000 रुपये कर दी गयी. कुल खातों में 50 प्रतिशत से अधिक खाते महिलाओं के नाम पर हैं. जबकि, करीब 59 प्रतिशत खाते ग्रामीण तथा अर्द्ध-शहरी क्षेत्र में खोले गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola