ePaper

IMF ने पाकिस्तान से मांगी गारंटी, चीन के कर्ज की किस्तें चुकाने में नहीं करेगा पैकेज की रकम का इस्तेमाल

Updated at : 15 Apr 2019 5:38 PM (IST)
विज्ञापन
IMF ने पाकिस्तान से मांगी गारंटी, चीन के कर्ज की किस्तें चुकाने में नहीं करेगा पैकेज की रकम का इस्तेमाल

इस्लामाबाद : अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) से पाकिस्तान को मिलने वाले राहत पैकेज में देरी हो सकती है. एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आईएमएफ ने पाकिस्तान से चीन-पाकिस्तान आर्थिक गालियारे (सीपीईसी) की जानकारी मांगी है. आईएमएफ ने इस बात की भी गारंटी की मांग की है कि पाकिस्तान राहत पैकेज की राशि का इस्तेमाल चीन को […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद : अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) से पाकिस्तान को मिलने वाले राहत पैकेज में देरी हो सकती है. एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आईएमएफ ने पाकिस्तान से चीन-पाकिस्तान आर्थिक गालियारे (सीपीईसी) की जानकारी मांगी है. आईएमएफ ने इस बात की भी गारंटी की मांग की है कि पाकिस्तान राहत पैकेज की राशि का इस्तेमाल चीन को कर्ज की किस्तें चुकाने में नहीं करेगा.

इसे भी देखें : ‘नये राहत पैकेज के लिए IMF से करार नहीं करेगा पाकिस्तान’

पाकिस्तान के अखबार डॉन ने सोमवार को आधिकारिक स्रोतों के हवाले से कहा कि राहत पैकेज को अंतिम रूप देने के लिए यहां आने वाले आईएमएफ दल के आने की योजना टल सकती है. दोनों पक्ष अनुबंध की अंतिम शर्तों पर गहन चर्चा कर रहे हैं. पाकिस्तान के वित्त मंत्री असद उमर ने इससे पहले इस महीने कहा था कि आईएमएफ का एक दल विश्वबैंक के साथ ग्रीष्मकालीन बैठक के तुरंत बाद यहां आने वाला है.

उन्होंने कहा था कि अप्रैल महीने के अंत राहत पैकेज पर हस्ताक्षर हो जायेंगे. सूत्रों ने कहा कि अब आईएमएफ का दल अप्रैल के बजाय मई में यहां आ सकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola