निवेशकों के लिए अच्छा मौका, चुनाव परिणाम आने तक मिलेगा अच्छा रिटर्न, शेयर बाजार के 42 हजार का आंकड़ा पार होने की उम्मीद
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : आम चुनाव की तारीख जैसे-जैसे पास आ रही है वैसे-वैसे भारतीय शेयर बाजार चढ़ता जा रहा है. इस तेजी को लेकर शेयर कारोबार से जुड़े लोगों के अलावा निवेशकों में भी उत्साह है. सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में शानदार तेजी देखी गयी और सेंसेक्स 131.37 अंक तेज होकर 38,993.60 के स्तर पर […]
विज्ञापन
पटना : आम चुनाव की तारीख जैसे-जैसे पास आ रही है वैसे-वैसे भारतीय शेयर बाजार चढ़ता जा रहा है. इस तेजी को लेकर शेयर कारोबार से जुड़े लोगों के अलावा निवेशकों में भी उत्साह है.
सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में शानदार तेजी देखी गयी और सेंसेक्स 131.37 अंक तेज होकर 38,993.60 के स्तर पर खुला जबकि निफ्टी 38.40 अंक मजबूत होकर 11,704.35 पर खुला और देखते ही देखते कुछ ही मिनटों में सेंसेक्स 39 हजार के आंकड़े को पार कर गया.
हालांकि बाजार बंद होते-होते यह 161 अंक गिरकर 38700 बंद हुआ. लेकिन, शेयर बाजार के विशेषज्ञों की मानें तो चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद बाजार 42 का आंकड़ा पार कर सकता है.
चुनाव का परिणाम आते ही भारतीय शेयर बाजार 42 हजार का आंकड़ा पार कर सकता है. इसकी मुख्य वजह है विदेशी संस्थागत निवेशकों द्वारा पिछले एक माह में लगभग 43 हजार करोड़ का निवेश करना. जबकि 2018 में 43 हजार करोड़ का बिकवाली किया गया था. यह तेजी आगे भी जारी रहेगी.
– शशि चरण पहाड़ी, वित्तीय सलाहकार
पिछली बार मई के आखिरी हफ्ते में एनडीए सरकार बनी थी और तब से सेंसेक्स ने कंपाउंड बेसिस पर 9.37% का रिटर्न दिया. मई 2014 के बाद मिड कैप इंडेक्स में सालाना 12.68% और स्मॉल कैप इंडेक्स में 10.85% की तेजी आयी. 2018 की शुरुआत तक दोनों इंडेक्स का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा.
– विनोद झुनझुनवाला, पूर्व अध्यक्ष, मगध एसइ
चुनाव के पहले शेयर बाजारों में एक बार फिर तेजी है. इस तेजी में निवेशकों को सर्तक रहने की जरूरत है. आम तौर पर चुनाव से पहले बाजार तेजी की ओर जाते हैं. कई बार यह तेजी चुनाव के रिजल्ट के बाद ज्यादा होती है. लेकिन इस वक्त यह तेजी चुनाव के बाद वाली तेजी जैसी दिख रही है.
– पराग जैन, एलकेपी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










