फरवरी में नौ फीसदी घटा भारतीय कंपनियों का विदेशी कर्ज

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मुंबई : भारतीय कंपनियों का विदेशी ऋण फरवरी महीने में नौ फीसदी घटकर 2.81 अरब डॉलर पर आ गया. भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों में यह जानकारी दी गयी. घरेलू कंपनियों ने फरवरी, 2018 में विदेशी वाणिज्यिक कर्ज (ईसीबी) के जरिये 3.1 अरब डॉलर जुटाये थे. फरवरी में किसी भी कंपनी ने विदेशी बाजार से […]

विज्ञापन

मुंबई : भारतीय कंपनियों का विदेशी ऋण फरवरी महीने में नौ फीसदी घटकर 2.81 अरब डॉलर पर आ गया. भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों में यह जानकारी दी गयी. घरेलू कंपनियों ने फरवरी, 2018 में विदेशी वाणिज्यिक कर्ज (ईसीबी) के जरिये 3.1 अरब डॉलर जुटाये थे. फरवरी में किसी भी कंपनी ने विदेशी बाजार से रुपये वाले बांड मार्ग से धन नहीं जुटाया.

विज्ञापन

इसे भी देखें : भारतीय कंपनियों ने विदेशी बाजारों से जनवरी में जुटाये 2.42 अरब डॉलर, 45 फीसदी की गिरावट

आंकड़ों के अनुसार, फरवरी महीने के दौरान पूरा कोष स्वत: मंजूर मार्ग से जुटाया है. ऑयल इंडिया ने विदेशी निवेश के लिए 55 करोड़ डॉलर जुटाये, इंडियन आयल कॉरपोरेशन ने कार्यशील पूंजी कर्ज के रूप में 40 करोड़ डॉलर, श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस कंपनी ने उप ऋण (सब-लेंडिंग) के लिए 40 करोड़ डॉलर जुटाये और महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज ने उप ऋण के लिए 30 करोड़ डॉलर जुटाये. इसके अलावा, टाटा कैपिटल हाउसिंग फाइनेंस ने 20 करोड़ डॉलर, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी ने 14.07 करोड़ डॉलर ओर बार्कलेज ग्लोबल सर्विसेज सेंटर ने 13.01 करोड़ डॉलर जुटाये.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola