Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

Updated:
विज्ञापन

हड़ताल और छुट्टियों के कारण बंद बैंक (Photo: AI)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

11 सितंबर से बैंक हड़ताल और छुट्टियों के कारण कई बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं. चेक, कैश और पासबुक का काम आज ही निपटा लें.

विज्ञापन

Bank Strike September 2026: अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई भी जरूरी काम अटका हुआ है जैसे चेक क्लियर कराना, पासबुक अपडेट या कैश निकालना तो इसे कल पर न टालें. आज 10 सितंबर को ही बैंक जाकर निपटा लें.

विज्ञापन

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) की ओर से जारी आधिकारिक सर्कुलर के मुताबिक, 5-Day Work Week जैसी मांगों को लेकर 11 सितंबर (शुक्रवार) को देशव्यापी हड़ताल बुलाई गई है. इसके तुरंत बाद सप्ताहांत और गणेश चतुर्थी की छुट्टियां हैं.

छुट्टियां और हड़ताल का शेड्यूल

तारीखदिनवजह असर
11 सितंबरशुक्रवारदेशव्यापी हड़ताल सरकारी बैंकों में कामकाज ठप/धीमा
12 सितंबरशनिवारदूसरा शनिवार  सभी बैंक पूरी तरह बंद
13 सितंबररविवारसाप्ताहिक अवकाश  सभी बैंक पूरी तरह बंद
14 सितंबरसोमवारगणेश चतुर्थी कई राज्यों में क्षेत्रीय अवकाश

किस काम पर पड़ेगा क्या असर?

  • चेक क्लियरिंग व काउंटर काम: SBI, PNB, Canara Bank जैसे सार्वजनिक बैंकों में ड्राफ्ट, लोन अप्रूवल और मैनुअल ट्रांसफर रुक सकते हैं.
  • ATM सेवाएं: लगातार 3-4 दिन शाखाएं बंद रहने से कई ATMs में कैश की किल्लत आ सकती है.
  • प्राइवेट बैंक: HDFC, ICICI, Axis जैसे बड़े प्राइवेट बैंक हड़ताल में शामिल नहीं हैं, हालांकि शनिवार-रविवार को ये भी बंद रहेंगे.

ये भी पढ़ें: ट्रेन 3 घंटे लेट? टिकट कैंसिल किए बिना मिलेगा 100% रिफंड, बस करना होगा ये काम

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola