Xiaomi ने भारत में लॉन्च किया Mi Pay, मुकाबला Paytm Google Pay और PhonePe से
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Mar 2019 8:05 PM
Xiaomi ने डिजिटल पेमेंट्स के लिए भारत में MiPay ऐप लॉन्च किया है. कंपनी के मुताबिक, चीन के बाद भारत ऐसा दूसरा देश है जहां इसे लॉन्च किया गया है. शाओमी का यह ऐप Paytm, Google Pay और PhonePe जैसा है. कंपनी इस पेमेंट सर्विस के लिए नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया UPI और भारत […]
Xiaomi ने डिजिटल पेमेंट्स के लिए भारत में MiPay ऐप लॉन्च किया है. कंपनी के मुताबिक, चीन के बाद भारत ऐसा दूसरा देश है जहां इसे लॉन्च किया गया है.
शाओमी का यह ऐप Paytm, Google Pay और PhonePe जैसा है. कंपनी इस पेमेंट सर्विस के लिए नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया UPI और भारत बिल पेमेंट के नेटवर्क की मदद लेगी. इसके साथ ही बैक एंड सपोर्ट के लिए शाओमी ने ICICI बैंक से हाथ मिलाया है.
यह पहला मौका है, जब शाओमी ने चीन के बाहर किसी फाइनेंशियल सर्विस की घोषणा की है. कंपनी का कहना है कि MiPay यूजर्स की सभी पेमेंट जरूरतों के लिए वन-स्टॉप सॉल्यूशन होगा. इस ऐप में QR कोड का ऑप्शन दिया गया है, जिसे स्कैन करके पेमेंट किये जा सकते हैं.
MiPay से आप बिल स्प्लिट कर पायेंगे. साथ ही फंड ट्रांसफर और मनी रिक्वेस्ट भी कर पायेंगे. MiPay ऐप से आप अपने मोबाइल प्लान आसानी से रिचार्ज कर पायेंगे. साथ ही, इलेक्ट्रिसिटी, वाटर और DTH बिल का भी पेमेंट कर सकेंगे. कंपनी का कहना है कि MiPay का डेटा बेहद सुरक्षित सर्वर में भारत में ही स्टोर होगा.
कंपनी ने लॉन्च ऑफर भी पेश किया है, जिसके तहत Mi Pay यूजर्स Redmi Note 7 और Mi TV भी जीत सकते हैं. इसके लिए आपको Mi Pay यूज करना होगा और Mi Pay यूज करने के लिए MIUI के नये अपडेट को इंस्टॉल करना होगा, जो भारत में उपलब्ध है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










