Hotel Leela Venture ब्रुकफील्ड को बेचेगा 3,950 करोड़ रुपये में होटल, संपत्ति

Updated:
विज्ञापन
Hotel Leela Venture ब्रुकफील्ड को बेचेगा 3,950 करोड़ रुपये में होटल, संपत्ति

नयी दिल्ली : होटल लीला वेंचर ने कनाडा के निवेश कोष ब्रुकफील्ड को चार होटल और एक संपत्ति 3,950 करोड़ रुपये में बेचने की घोषणा की है. इनमें से एक होटल राष्ट्रीय राजधानी में है. कंपनी ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि वह बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली और उदयपुर के होटलों के अलावा […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : होटल लीला वेंचर ने कनाडा के निवेश कोष ब्रुकफील्ड को चार होटल और एक संपत्ति 3,950 करोड़ रुपये में बेचने की घोषणा की है. इनमें से एक होटल राष्ट्रीय राजधानी में है.

कंपनी ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि वह बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली और उदयपुर के होटलों के अलावा लीला पैलेस एंड रिजॉर्ट्स में 100 प्र्रतिशत हिस्सेदारी ब्रुकफील्ड को बेचेगी.

लीला पैलेस एंड रिजॉर्ट्स के पास आगरा में होटल के विकास का लाइसेंस है. ब्रुकफील्ड कनाडा का निवेश कोष है. कंपनी ने कहा है कि इस बिक्री से प्राप्त राशि से वह अपने ऋणदाताओं का कर्ज चुकाएगी. कंपनी ने कहा कि यह सौदा पूरा होने के बाद बैंकों और वित्तीय संस्थानों से पूरा कर्ज चुका दिया जाएगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola