चीन ने स्थानीय विमानन कंपनियों से बोईंग 737 मैक्स8 का इस्तेमाल बंद करने को कहा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Mar 2019 2:12 PM
बीजिंग : इथोपिया विमान हादसे के बाद चीन ने सोमवार को सभी घरेलू विमानन कंपनियों से बोईंग 737 मैक्स8 का व्यावसायिक इस्तेमाल तत्काल बंद करने को कहा है. चीन के नागर विमानन प्राधिकरण ने एक बयान में कहा, विमान संरक्षा से संबंधित सभी पहलुओं की पुष्टि होने के बाद ही बोईंग 737 मैक्स8 का व्यावसायिक […]
बीजिंग : इथोपिया विमान हादसे के बाद चीन ने सोमवार को सभी घरेलू विमानन कंपनियों से बोईंग 737 मैक्स8 का व्यावसायिक इस्तेमाल तत्काल बंद करने को कहा है. चीन के नागर विमानन प्राधिकरण ने एक बयान में कहा, विमान संरक्षा से संबंधित सभी पहलुओं की पुष्टि होने के बाद ही बोईंग 737 मैक्स8 का व्यावसायिक इस्तेमाल फिर से शुरू होगा.
इथोपिया की राजधानी अदीस अबाबा से नैरोबी के लिए उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद इथोपियन एयरलाइंस का एक विमान रविवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे उसमें सवार चार भारतीय नागरिक, पर्यटकों और कारोबारियों सहित सभी 157 लोगों की मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










