बिना सब्सिडीवाला रसोई गैस सिलिंडर 16.50 रुपये महंगा

Updated at : 02 Jul 2014 9:10 AM (IST)
विज्ञापन
बिना सब्सिडीवाला रसोई गैस सिलिंडर 16.50 रुपये महंगा

नयी दिल्ली : बिना सिब्सडीवाला प्रति रसोई गैस सिलिंडर (14.2 किग्रा) अब 16.50 रुपये महंगा मिलेगा. विमानों में इस्तेमाल होने वाले ईंधन के दाम में भी आधे फीसदी (0.6) की बढ़ोतरी की गयी है. इसकी घोषणा मंगलवार को की गयी. इसका कारण इराक संकट के चलते कच्चे तेल के अंतरराष्ट्रीय बाजार में उछाल बताया जा […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : बिना सिब्सडीवाला प्रति रसोई गैस सिलिंडर (14.2 किग्रा) अब 16.50 रुपये महंगा मिलेगा. विमानों में इस्तेमाल होने वाले ईंधन के दाम में भी आधे फीसदी (0.6) की बढ़ोतरी की गयी है. इसकी घोषणा मंगलवार को की गयी. इसका कारण इराक संकट के चलते कच्चे तेल के अंतरराष्ट्रीय बाजार में उछाल बताया जा रहा है. फिलहाल ग्राहकों को 12 सिब्सडी वाले सिलिंडर मिलते हैं. यदि 13 वां सिलिंडर चाहिए, तो 16 रुपये 50 पैसे ज्यादा देने होंगे. इससे पहले सोमवार को पेट्रोल (1.69 रु)और डीजल (50 पैसा) की कीमतों में बढ़ोतरी की गयी थी.

* छह माह में पहली बार

पिछले छह माह में पहला मौका है जब गैर-सब्सिडीवाले रसोई गैस की कीमत में 16.50 रुपये प्रति सिलिंडर की बढ़ोतरी की गयी है. बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में गैर सिब्सडी वाला गैस सिलिंडर 922.50 रुपये में मिलेगा. पहले 906 रुपये में मिलता था. दिल्ली में सिब्सडी वाला सिलिंडर 414 रुपये में मिलता है.

* नुकसान बढ़ ही रहा : आइओसी

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आइओसी)के मुताबिक गैर सिब्सडी वाले सिलिंडर के दाम में पिछले महीने 23.50 रुपये की कटौती की गयी थी. फरवरी से ही गैर सिब्सडी वाले सिलिंडर के दाम में लगातार गिरावट आ रही थी. आइओसी ने कहा कि सब्सिडीशुदा सिलिंडर पर नुकसान 449 रुपये हो गया है, जो पिछले माह 432.71 रुपये था. जनवरी में यह नुकसान 76.50 रुपये प्रति सिलिंडर था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola