चीन ने हुआवेई के कानूनी हितों की रक्षा के लिए जतायी प्रतिबद्धता
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Mar 2019 4:35 PM
बीजिंग : चीन ने हुआवेई पर आरोप लगाने को लेकर अमेरिका की आलोचना की और कहा कि वह अपने देश की कंपनियों के वैध अधिकारों की रक्षा के लिए हर आवश्यक कदम उठायेगा. चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने यह टिप्पणी ऐसे समय में की है, जब अमेरिका ने ईरान पर लगाये प्रतिबंधों के […]
बीजिंग : चीन ने हुआवेई पर आरोप लगाने को लेकर अमेरिका की आलोचना की और कहा कि वह अपने देश की कंपनियों के वैध अधिकारों की रक्षा के लिए हर आवश्यक कदम उठायेगा. चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने यह टिप्पणी ऐसे समय में की है, जब अमेरिका ने ईरान पर लगाये प्रतिबंधों के उल्लंघन को लेकर हुआवेई और इसके एक वरिष्ठ कार्यकारी के खिलाफ आरोप लगाया है. वहीं, अमेरिका के कई पश्चिमी सहयोगी देशों ने सुरक्षा की चिंताओं को लेकर हुआवेई पर प्रतिबंध लगाने की चेतावनी दी है.
इसे भी देखें : हुआवेई ने अमेरिका की सरकार के खिलाफ शुरू किया कानूनी मुकदमा
वांग ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यह किसी भी ईमानदार और पक्षपात से मुक्त व्यक्ति के लिए स्पष्ट है कि किसी विशेष कंपनी और चीन के नागरिकों के खिलाफ उठाये गये हालिया कदम न सिर्फ वैधानिक मामला है, बल्कि पूरी तरह से राजनीतिक प्रताड़ना है. उन्होंने चीन के संभावित कदमों के बारे में कोई जानकारी दिये बिना कहा कि हमने कदम उठाये हैं और हम हर आवश्यक कदम उठाना जारी रखेंगे. हम चीन की कंपनियों और लोगों के वैधानिक अधिकारों की मजबूती से रक्षा करते रहेंगे.
उल्लेखनीय है कि हुआवेई ने चीन की खुफिया एजेंसी की मदद करने के अमेरिका के आरोप के खिलाफ कानूनी मुकदमा शुरू किया है. वांग ने कंपनी के मुकदमे का समर्थन किया और कहा कि उसे चुपचाप कटने वाला भेड़ बनकर नहीं रह जाना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










