अमेरिका ने भारत का नाम जीएसपी से हटाया, बोले एनआर नारायण मूर्ति- हमें समझदारी से काम करना होगा

नयी दिल्ली : भारत का नाम जीएसपी प्रोग्राम लिस्ट से हटाने के अमेरिका के फैसले पर इंफोसिस के फाउंडर एनआर नारायण मूर्ति ने कहा कि मुकाबला करने का सबसे अच्छा तरीका है कि हमें कड़ी मेहनत और समझदारी से काम करना होगा. इसके साथ ही हमें अधिक अनुशासित और प्रतिस्पर्धी भी होना होगा. हम दूसरों […]
नयी दिल्ली : भारत का नाम जीएसपी प्रोग्राम लिस्ट से हटाने के अमेरिका के फैसले पर इंफोसिस के फाउंडर एनआर नारायण मूर्ति ने कहा कि मुकाबला करने का सबसे अच्छा तरीका है कि हमें कड़ी मेहनत और समझदारी से काम करना होगा. इसके साथ ही हमें अधिक अनुशासित और प्रतिस्पर्धी भी होना होगा. हम दूसरों को दोष देते रह सकते हैं लेकिन हमारे लिए अंतिम समाधान बेहतर होता जा रहा है.
यहां चर्चा कर दें कि अमेरिका ने पिछले दिनों अपनी ‘जीएसपी स्कीम’ में बदलाव करते हुए भारत को इससे बाहर करने का फैसला किया है, जो कि भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए नकारात्मक साबित हो सकता है. पीएम मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के लिए अमेरिका का यह कदम नुकसानदायक हो सकता है क्योंकि ट्रंप सरकार ने ये फैसला आम चुनाव से ठीक पहले किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




