ePaper

रवनीत सिंह गिल ने यस बैंक के एमडी और सीईओ का कार्यभार संभाला, राणा कपूर की लेंगे जगह

Updated at : 01 Mar 2019 5:16 PM (IST)
विज्ञापन
रवनीत सिंह गिल ने यस बैंक के एमडी और सीईओ का कार्यभार संभाला, राणा कपूर की लेंगे जगह

नयी दिल्ली : डाइचे बैंक के पूर्व चीफ रवनीत सिंह गिल ने शुक्रवार को यस बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) का कार्यभार संभाल लिया है. उनका कार्यकाल तीन साल का होगा. वे यस बैंक के पूर्व प्रमुख राणा कपूर की जगह लेंगे. राणा कपूर का कार्यकाल 31 जनवरी, 2019 को ही […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : डाइचे बैंक के पूर्व चीफ रवनीत सिंह गिल ने शुक्रवार को यस बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) का कार्यभार संभाल लिया है. उनका कार्यकाल तीन साल का होगा. वे यस बैंक के पूर्व प्रमुख राणा कपूर की जगह लेंगे. राणा कपूर का कार्यकाल 31 जनवरी, 2019 को ही समाप्त हो गया था. राणा कपूर को पिछले साल के सितंबर महीने में ही रिजर्व बैंक की ओर से बैंक के प्रमुख का पद छोड़ने का निर्देश दिया गया था.

इसे भी देखें : डायचे बैंक इंडिया के चीफ रवनीत सिंह गिल यस बैंक के बनेंगे नये सीईओ, 31 जनवरी को राणा कपूर का कार्यकाल होगा समाप्त

यस बैंक ने शेयर बाजारों को दी गयी जानकारी में कहा है कि रवनीत सिंह गिल शुक्रवार को सीईओ और एमडी के तौर पर यस बैंक से जुड़े.आरबीआई ने तीन साल (एक मार्च, 2019 से 28 फरवरी, 2022) तक के लिए उनके कार्यकाल को मंजूरी दे दी है. गिल की नियुक्ति को जून, 2019 में आयोजित अंशधारकों की आगामी वार्षिक आम बैठक में मंजूरी दी जानी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola