IT Ministry ने यूट्यूब को पाकिस्तान में बंदी IAF पायलट के वीडियो हटाने का दिया निर्देश

नयी दिल्ली : सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने यूट्यूब से विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान के 11 वीडियो लिंक हटाने के लिए कहा है. सूत्रों ने यह जानकारी दी. बुधवार को एक हवाई हमले के दौरान विंग कमांडर अभिनंदन पाकिस्तानी क्षेत्र में पहुंच गये थे, जहां पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने उन्हें पकड़ लिया. एक सरकारी सूत्र ने […]
नयी दिल्ली : सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने यूट्यूब से विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान के 11 वीडियो लिंक हटाने के लिए कहा है. सूत्रों ने यह जानकारी दी. बुधवार को एक हवाई हमले के दौरान विंग कमांडर अभिनंदन पाकिस्तानी क्षेत्र में पहुंच गये थे, जहां पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने उन्हें पकड़ लिया. एक सरकारी सूत्र ने बताया कि मंत्रालय ने यूट्यूब को गृह मंत्रालय के निर्देशों का पालन करते हुए विंग कमांडर वर्तमान के वीडियो क्लिप हटाने के लिए कहा. अब यह लिंक हटा लिये गये हैं.
इसे भी देखें : पूर्व राजदूत जी पार्थसारथी को विंग कमांडर अभिनंदन की रिहाई का पूरा भरोसा
यूट्यूब का परिचालन करने वाली गूगल से संपर्क करने पर उसके प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी प्राधिकारियों से मिले वैध कानूनी अनुरोध पर जितनी जल्दी संभव होगा कंपनी इस तरह की सामग्री हटाने का काम तेजी से करती है. यह हमारी दीर्घकालीन नीति का हिस्सा है. प्रवक्ता ने कहा कि सरकार के अनुरोध पर संबंधित सामग्री को गूगल की सेवाओं से हटा दिया गया है और इसे जल्द ही हमारी पारदर्शिता रिपोर्ट में भी अपडेट किया जायेगा.
गौरतलब है कि बुधवार को पाकिस्तानी वायुसेना के लड़ाकू विमानों के भारतीय सीमा में घुसने के बाद उन्हें खदेड़ने के दौरान विंग कमांडर वर्तमान पाकिस्तानी सीमा में पहुंच गये थे, जहां उन्हें पकड़ लिया गया. इसके बाद उनसे जुड़े कुछ वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




