ePaper

पार्लियामेंटरी कमेटी के सामने ट्विटर के सीईओ जैक डोर्सी के बदले पेश होंगे कोलिन क्रोवेल

Updated at : 22 Feb 2019 4:27 PM (IST)
विज्ञापन
पार्लियामेंटरी कमेटी के सामने ट्विटर के सीईओ जैक डोर्सी के बदले पेश होंगे कोलिन क्रोवेल

नयी दिल्ली : माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जैक डोर्सी 25 फरवरी को सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) से जुड़ी संसदीय समिति के सामने पेश नहीं होंगे. उनके स्थान पर ट्विटर के लोक नीति प्रमुख कोलिन क्रोवेल को भेजा जासेगा. आईटी पर संसदीय समिति ने ट्विटर के प्रमुख जैक डोर्सी को 25 फरवरी […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जैक डोर्सी 25 फरवरी को सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) से जुड़ी संसदीय समिति के सामने पेश नहीं होंगे. उनके स्थान पर ट्विटर के लोक नीति प्रमुख कोलिन क्रोवेल को भेजा जासेगा. आईटी पर संसदीय समिति ने ट्विटर के प्रमुख जैक डोर्सी को 25 फरवरी को समिति के सामने पेश होने के लिए कहा था और कंपनी के कनिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करने से मना कर दिया था. यह बैठक ऐसे समय में हो रही है, जब देश में लोगों की डेटा सुरक्षा और सोशल मीडिया मंचों के जरिये चुनावों में हस्तक्षेप को लेकर चिंताएं बढ़ रही हैं.

इसे भी देखें : Twitter के सीईओ और टॉप अफसरों ने पार्लिमेंटरी कमेटी के सामने पेश होने से किया इनकार

ट्विटर के प्रवक्ता ने ई-मेल से भेजे बयान में शुक्रवार को कहा कि हम सोशल मीडिया एवं ऑनलाइन न्यूज प्लेटफॉर्म्स पर नागरिकों के अधिकारों की सुरक्षा पर ट्विटर के विचार सुनने के लिए आमंत्रित करने के लिए संसदीय समिति का धन्यवाद करते हैं. उन्होंने कहा कि ट्विटर के लोक नीति विभाग के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष कोलिन क्रोवेल सोमवार को समिति के साथ बैठक करेंगे.

सूत्रों ने 11 फरवरी को कहा था कि समिति ने ट्विटर इंडिया के कनिष्ठ अधिकारियों से मिलने से मना कर दिया था. एक सूत्र ने कहा कि समिति केवल ट्विटर के सीईओ या उनकी वैश्विक टीम के किसी वरिष्ठ सदस्य से ही बात करेगी, जो कि भारत में ट्विटर के परिचालन से जुड़े अहम फैसले लेता हो.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola