ICICI की पूर्व CEO चंदा कोचर के खिलाफ CBI ने जारी किया लुकआउट सर्कुलर, देश छोड़ने की आशंका

Updated:
विज्ञापन
ICICI की पूर्व CEO चंदा कोचर के खिलाफ CBI ने जारी किया लुकआउट सर्कुलर, देश छोड़ने की आशंका

नयी दिल्ली : सीबीआई ने आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व सीईओ चंदा कोचर के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी कर दिया है. पिछले महीने सीबीआई ने चंदा कोचर पर भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था. लुकआउट सर्कुलर जारी करने के बाद सीबीआई ने सभी हवाईअड्डों के अधिकारियों को अलर्ट जारी कर दिया है, क्योंकि ऐसी […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सीबीआई ने आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व सीईओ चंदा कोचर के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी कर दिया है. पिछले महीने सीबीआई ने चंदा कोचर पर भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था. लुकआउट सर्कुलर जारी करने के बाद सीबीआई ने सभी हवाईअड्डों के अधिकारियों को अलर्ट जारी कर दिया है, क्योंकि ऐसी आशंका है कि चंदा कोचर देश छोड़ कर जा सकती हैं.

टाइम्स अॅाफ इंडिया की खबर के अनुसार चंदा कोचर के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया है. इस संबंध में उन्हें विश्वसनीय सूत्र से जानकारी मिली है. पिछले महीने एफआईआर दर्ज किये जाने के बाद दीपक कोचर और वीडियोकॉंन के वेणुगोपालन के खिलाफ जारी लुकआउट नोटिस को भी रिवाइज किया गया है.

गौरतलब है कि वीडियोकॉन ग्रुप का पक्ष लेकर उसे ऋण सुविधा दिये जाने के मामले में नियमों का उल्लंघन किये जाने को लेकर चंदा कोचर के खिलाफ जांच हो रही है. यह लोन चंदा कोचर के पति की कंपनी को दिया गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola