West Bengal में स्नैक्स की नयी उत्पादन लाइन शुरू करेगी Pepsico India
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Feb 2019 5:50 PM
कोलकाता : पेप्सिको इंडिया ने पश्चिम बंगाल में अपने परिचालन के विस्तार की योजना बनायी है. इसके तहत कंपनी राज्य में अपने स्नैक्स बनाने वाले प्लांट में नयी उत्पादन लाइन लगाने जा रही है. हालांकि, कंपनी ने यह खुलासा नहीं किया है कि इस अतिरिक्त स्नैक्स लाइन लगाने पर उसे कितना खर्च करना पड़ेगा. इसे […]
कोलकाता : पेप्सिको इंडिया ने पश्चिम बंगाल में अपने परिचालन के विस्तार की योजना बनायी है. इसके तहत कंपनी राज्य में अपने स्नैक्स बनाने वाले प्लांट में नयी उत्पादन लाइन लगाने जा रही है. हालांकि, कंपनी ने यह खुलासा नहीं किया है कि इस अतिरिक्त स्नैक्स लाइन लगाने पर उसे कितना खर्च करना पड़ेगा.
इसे भी पढ़ें : Pepsico की सीईओ इंदिरा नूई को मिला एशिया सोसाइटी का Game Changer Award
कंपनी ने गुरुवार को कहा कि वह राज्य से आलू की खरीद 50 फीसदी बढ़ायेगी. इस बारे में संपर्क करने पर पेप्सिको के एक अधिकारी ने इस योजना में होने वाले खर्च का खुलासा करने से इनकार करते हुए कहा कि वह इसके लिए अधिकृत नहीं हैं. बेवरेज से स्नैक्स उत्पादक बहुराष्ट्रीय कंपनी की योजना भारत में अपने स्नैक्स कारोबार को 2022 तक दोगुना करने की योजना है.
कंपनी ने बयान में कहा कि उसके पास राज्य में 300 अतिरिक्त रोजगार अवसरों के सृजनकी भी क्षमता है. पेप्सिको ने यह घोषणा ऐसे समय में की है, जब शहर में बंगाल वैश्विक व्यापार सम्मेलन चल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










