ePaper

एयर इंडिया समेत 35 सार्वजनिक उपक्रमों की रणनीतिक बिक्री के लिए पीएमओ की बैठक

Updated at : 05 Feb 2019 9:56 PM (IST)
विज्ञापन
एयर इंडिया समेत 35 सार्वजनिक उपक्रमों की रणनीतिक बिक्री के लिए पीएमओ की बैठक

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने मंगलवार को नीति आयोग द्वारा छांटे गये सार्वजनिक उपक्रमों की रणनीतिक बिक्री प्रक्रिया को तेजी देने के खातिर कदम उठाने के लिए बैठक की. एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी. नीति आयोग ने रणनीतिक बिक्री के लिए एयर इंडिया, एयर इंडिया की अनुषंगी कंपनी एआईएटीएसएल, ड्रेजिंग कॉरपोरेशन, […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने मंगलवार को नीति आयोग द्वारा छांटे गये सार्वजनिक उपक्रमों की रणनीतिक बिक्री प्रक्रिया को तेजी देने के खातिर कदम उठाने के लिए बैठक की. एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी.

नीति आयोग ने रणनीतिक बिक्री के लिए एयर इंडिया, एयर इंडिया की अनुषंगी कंपनी एआईएटीएसएल, ड्रेजिंग कॉरपोरेशन, बीईएमएल और स्कूटर्स इंडिया समेत 35 सार्वजनिक कंपनियों की पहचान की है. एक अधिकारी ने पहचान सार्वजनिक नहीं किये जाने की शर्त पर बताया, कुछ संगठनों के विरोध के चलते सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (सीपीएसई) की रणनीतिक बिक्री में ज्यादा प्रगति नहीं हुई है. पीएमओ ने इन बाधाओं की पहचान करने और पूरी प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए रूपरेखा पेश करने का प्रयास किया है. सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों की हिस्सेदारी को बेचकर 2019-20 में 90,000 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है.

चालू वित्त वर्ष में सरकार ने विनिवेश के जरिये 80,000 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है. नीति आयोग ने हाल ही में निवेश एवं लोक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) को ऐसे सीपीएसई की पांचवीं सूची सौंपी है जिनकी रणनीतिक बिक्री की जा सकती है. इनमें मुनाफा कमानेवाली और मुनाफा नहीं कमानेवाली दोनों तरह के सार्वजनिक उपक्रम हैं. इस तरह ऐसे केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रम जिनका रणनीतिक विनिवेश किया जा सकता है, की संख्या 35 हो गयी है. जिन कंपनियों को रणनीतिक बिक्री के लिए छांटा गया है उनमें एयर इंडिया, एयर इंडिया की अनुषंगी एआईएटीएसएल, ड्रेजिंग कॉरपोरेशन, बीईएमएल, स्कूटर्स इंडिया, भारत पंप्स कंप्रेसर्स और भद्रावती तथा सेल की सालेम और दुर्गापुर इकाइयां शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola