सस्ती दवाओं और स्वास्थ्य उत्पादों की कीमत तय करने के लिए समिति का गठन करेगी सरकार

Published at :23 Jan 2019 9:10 PM (IST)
विज्ञापन
सस्ती दवाओं और स्वास्थ्य उत्पादों की कीमत तय करने के लिए समिति का गठन करेगी सरकार

नयी दिल्ली : सरकार सस्ती दवाओं तथा स्वास्थ्य उत्पादों पर एक स्थायी समिति का गठन करेगी. यह समिति राष्ट्रीय दवा मूल्य नियामक को दवाओं तथा स्वास्थ्य उत्पादों की कीमतों के संदर्भ में सिफारिशें देगी. औषध विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि समिति के चेयरमैन नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) होंगे. […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सरकार सस्ती दवाओं तथा स्वास्थ्य उत्पादों पर एक स्थायी समिति का गठन करेगी. यह समिति राष्ट्रीय दवा मूल्य नियामक को दवाओं तथा स्वास्थ्य उत्पादों की कीमतों के संदर्भ में सिफारिशें देगी. औषध विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि समिति के चेयरमैन नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) होंगे.

इसे भी पढ़ें : सस्ती दवा और इलाज का झांसा दे मरीज को लूट रहे दलाल

आदेश में कहा गया है कि यह समिति राष्ट्रीय औषध मूल्य प्राधिकरण (एनपीपीए) के लिए दवाओं और स्वास्थ्य उत्पादों की कीमतों के संदर्भ में सिफारिशें देने का काम करेगी. आदेश में कहा गया है कि समिति किसी मामले की जांच या तो स्वत: संज्ञान लेते हुए करेगी या फिर औषध विभाग, एनपीपीए और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की सिफारिशों और आग्रह के आधार पर करेगी.

समिति के अन्य सदस्यों में वित्त मंत्रालय के मुख्य आर्थिक सलाहकार, स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग के सचिव, एनएलईएम के वाइस चेयरपर्सन, औद्योगिक नीति एवं संवर्द्धन विभाग के संयुक्त सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक शामिल रहेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola