एचजेवीएन भूटान में बनायेगी बिजली

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक क्षेत्र के एसजेवीएन लिमिटेड द्वारा भूटान की ड्रक ग्रीन पावर कारपोरेशन लिमिटेड के साथ संयुक्त उपक्रम के जरिये भूटान में निर्मित 600 मेगावाट खोलोंग्चू जलविद्युत परियोजना की आधारशिला रखी. इस मौके पर भूटान के प्रधानमंत्री के अलावा भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत […]
नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक क्षेत्र के एसजेवीएन लिमिटेड द्वारा भूटान की ड्रक ग्रीन पावर कारपोरेशन लिमिटेड के साथ संयुक्त उपक्रम के जरिये भूटान में निर्मित 600 मेगावाट खोलोंग्चू जलविद्युत परियोजना की आधारशिला रखी.
इस मौके पर भूटान के प्रधानमंत्री के अलावा भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, भारत की विदेश सचिव सुजाता सिंह और एसजेवीएन के अध्यक्ष और एमडी आरपी सिंह मौजूद थे. एमडी आरपी सिंह ने बताया कि एसजेवीएन द्वारा डीजीपीसीएल के साथ संयुक्त उपक्रम के जरिये खोलोंग्चू 600 मेगावाट की जलविद्युत परियोजना रन ऑफ द रिवर के रूप में भूटान की खोलोंग्चू नदी पर स्थित है.
परियोजना के पूरी होने पर 256852 जीडब्ल्यूएच बिजली का उत्पादन होगा. उन्होंने बताया कि इस परियोजना पर करीब 386887 करोड़ रुपये की लागत आयेगी. इसका वहन दोनों देशों की सरकारें करेंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




