मारुति ने नयी अर्टिगा उतारी, जानिए कितनी है कीमत

नयी दिल्ली : देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने बुधवार को अपने बहुउद्देश्यीय वाहन अर्टिगा का नया संस्करण उतारा. दिल्ली के शोरूम में इसकी कीमत 7.44 लाख से 10.9 लाख रुपये है. इस वाहन के पेट्रोल संस्करण का दाम 7.44 लाख से 9.95 लाख रुपये है. डीजल संस्करण की कीमत 8.84 […]
नयी दिल्ली : देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने बुधवार को अपने बहुउद्देश्यीय वाहन अर्टिगा का नया संस्करण उतारा. दिल्ली के शोरूम में इसकी कीमत 7.44 लाख से 10.9 लाख रुपये है. इस वाहन के पेट्रोल संस्करण का दाम 7.44 लाख से 9.95 लाख रुपये है.
डीजल संस्करण की कीमत 8.84 लाख से 10.9 लाख रुपये है.
अर्टिगा के पेट्रोल संस्करण की कीमत पुराने मॉडल से 71,000 रुपये तक अधिक है. इसी तरह डीजल मॉडल की कीमत 20,000 रुपये तक ज्यादा है. कंपनी का यह मॉडल होंडा सीआर-वी, महिंद्रा मराजो आदि से प्रतिस्पर्धा करेगा.
मारुति सुजुकी इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी केनिची आयुकावा ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘अगली पीढ़ी की अर्टिगा को काफी विचार के बाद तय फीचर्स के हिसाब से डिजाइन किया गया है. साथ ही इसमें हमने अपने उपभोक्ताओं की जरूरतों का भी ध्यान रखा है.’
भारत के लिए विशेष रूप से डिजाइन अर्टिगा को यहां अप्रैल, 2012 में उतारा गया था। अब तक कंपनी 4.2 लाख अर्टिगा बेच चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










