November के आखिर तक रात में भी घरेलू उड़ान शुरू करेगी Air India

मुंबई : सरकारी स्वामित्व वाली विमानन कंपनी एयर इंडिया ने शनिवार को ऐलान किया कि वह अगले महीने के आखिर से गोवा सहित कुछ घरेलू हवाई मार्गों पर देर रात की उड़ान सेवाएं (रेड-आई उड़ान) की शुरुआत करेगी. रेड आई उड़ानें आम तौर पर देर रात शुरू होती हैं और तड़के गंतव्य पर पहुंचती हैं. […]
मुंबई : सरकारी स्वामित्व वाली विमानन कंपनी एयर इंडिया ने शनिवार को ऐलान किया कि वह अगले महीने के आखिर से गोवा सहित कुछ घरेलू हवाई मार्गों पर देर रात की उड़ान सेवाएं (रेड-आई उड़ान) की शुरुआत करेगी. रेड आई उड़ानें आम तौर पर देर रात शुरू होती हैं और तड़के गंतव्य पर पहुंचती हैं. कम किराया होने की वजह से विदेशों में और खासकर अमेरिका एवं यूरोप में ऐसी उड़ानें काफी लोकप्रिय हैं.
इसे भी पढ़ें : एयर एशिया ने लांच किया विशेष ऑफर, "999 में घरेलू और "1399 में भरें अंतरराष्ट्रीय उड़ान
एयरलाइन ने बयान जारी कर कहा है कि वह 30 नवंबर से दिल्ली-गोवा-दिल्ली, दिल्ली-कोयंबटूर-दिल्ली और बेंगलुरु-अहमदाबाद-बेंगलुरु जैसे मार्गों पर देर रात की उड़ान सेवाओं का परिचालन करेगी. इन उड़ानों का किराया सामान्य से कम होगा. उन्होंने कहा कि इन सेवाओं के तहत प्रतिदिन उड़ानों का परिचालन किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










