ब्रेक्जिट के बाद ब्रिटेन को व्यापार के लिए भारत के रूप में एक इच्छुक भागीदार मिलेगा : उच्चायुक्त
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Oct 2018 2:00 PM (IST)
विज्ञापन

लंदन : ब्रिटेन के यूरोपीय संघ से बाहर निकलने के बाद उसे भारत के रूप में एक इच्छुक भागीदार मिलेगा जिसके साथ वह व्यापार और सहयोग बढ़ा सकेगा. ब्रिटेन में भारत के उच्चायुक्त वाई के सिन्हा ने यह बात कही . भारतीय पत्रकार संघ (आईजेए) द्वारा उनके सम्मान में आयोजित विदाई समारोह को संबोधित करते […]
विज्ञापन
लंदन : ब्रिटेन के यूरोपीय संघ से बाहर निकलने के बाद उसे भारत के रूप में एक इच्छुक भागीदार मिलेगा जिसके साथ वह व्यापार और सहयोग बढ़ा सकेगा. ब्रिटेन में भारत के उच्चायुक्त वाई के सिन्हा ने यह बात कही . भारतीय पत्रकार संघ (आईजेए) द्वारा उनके सम्मान में आयोजित विदाई समारोह को संबोधित करते हुए सिन्हा ने अपने 23 महीने के कार्यकाल को ‘वास्तव में एक रोमांचक कार्यकाल’ बताया.
उन्होंने कहा, ‘‘भविष्य अनिश्चित है, ऐसे में यूरोपीय संघ से बाहर निकलने के साथ ब्रिटेन को भारत के रूप में एक अनुकूल भागीदार मिलेगा.” ब्रिटेन अगले साल 29 मार्च को औपचारिक रूप से यूरोपीय संघ से बाहर निकल जाएगा. 2016 में जनमत संग्रह में लोगों ने ब्रिटेन के यूरोपीय संघ से बाहर निकलने के पक्ष में मत दिया था. उन्होंने कहा कि द्विपक्षीय स्तर पर वीजा सहित कई मुद्दे हैं जिनको निपटाना होगा. हम इन मुद्दों के निपटान के लिये लगातार बातचीत कर रहे हैं. लेबर पार्टी की सांसद वालेरी वाज ने अपने संक्षिप्त संबोधन में भारत को अतुलनीय देश बताते हुए कहा कि भारत का हमारे दिल में विशेष स्थान है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




