डॉलर के मुकाबले 55 पैसे टूटकर रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा रुपया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Oct 2018 4:22 PM
मुंबई : अंतर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया शुक्रवार को कारोबार के दौरान पहली बार 74 रुपये प्रति डॉलर से नीचे चला गया. रिजर्व बैंक ने अपनी मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक में नीतिगत दरों में कोई बदलाव नहीं किया है. केंद्रीय बैंक द्वारा मौद्रिक नीति की घोषणा के बाद रुपया 55 […]
मुंबई : अंतर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया शुक्रवार को कारोबार के दौरान पहली बार 74 रुपये प्रति डॉलर से नीचे चला गया. रिजर्व बैंक ने अपनी मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक में नीतिगत दरों में कोई बदलाव नहीं किया है. केंद्रीय बैंक द्वारा मौद्रिक नीति की घोषणा के बाद रुपया 55 पैसे टूटकर 74.13 प्रति डॉलर के नये सर्वकालिक निचले स्तर पर पहुंच गया.
इसे भी पढ़ें : डॉलर के मुकाबले और कमजोर हुआ रुपया, पहली बार 73 के पार
कच्चे तेल के दाम बढ़ने के बीच निवेशकों में विदेशी कोषों की निकासी तथा चालू खाते के घाटे को लेकर चिंता बनी हुई है. शुरुआती कारोबार रुपया 73.56 प्रति डॉलर पर मजबूती के साथ खुला, लेकिन यह शुरुआती मजबूती को कायम नहीं रख पाया और जल्द 74 रुपये प्रति डॉलर के स्तर से नीचे चला गया.
गुरुवार को रुपया 24 पैसे के नुकसान के साथ 73.58 प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ था. दोपहर के कारोबार में बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स भी 584.53 अंक या 1.66 फीसदी टूटकर 34,584.63 अंक पर आ गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










