Mobikwik का ऑफर : 90 सेकेंड में मिल जाएगा 60,000 का लोन, जानें डीटेल्स...
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Oct 2018 9:50 PM
नयी दिल्ली : डिजिटल भुगतान कंपनी मोबिक्विक ने वाॅलेट के माध्यम से कर्ज देने के लिए बुधवार को अपना बूस्ट उत्पाद पेश किया. कंपनी ने एक बयान में कहा कि ‘बूस्ट’ के तहत बिना किसी कागजी कार्यवाही या गारंटी के कर्ज सुविधा दी जाती है. इसके तहत उपभोक्ता को सिर्फ अपना पैन नंबर तथा केवाईसी […]
नयी दिल्ली : डिजिटल भुगतान कंपनी मोबिक्विक ने वाॅलेट के माध्यम से कर्ज देने के लिए बुधवार को अपना बूस्ट उत्पाद पेश किया.
कंपनी ने एक बयान में कहा कि ‘बूस्ट’ के तहत बिना किसी कागजी कार्यवाही या गारंटी के कर्ज सुविधा दी जाती है.
इसके तहत उपभोक्ता को सिर्फ अपना पैन नंबर तथा केवाईसी विवरण देने होता है. कंपनी का दावा है कि इसके जरिये उपभोक्ता महज डेढ़ मिनट में ऋण प्राप्त कर सकते हैं.
कंपनी ने कहा कि उपभोक्ता एप के माध्यम से 5,000 रुपये से 60,000 रुपये तक का ऋण ले सकते हैं. इसका भुगतान छह या नौ मासिक किस्तों में किया जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










