सरकारी बैंकों में कार्यरत 14 महाप्रबंधकों को बनाया गया कार्यकारी निदेशक

Updated:
विज्ञापन
सरकारी बैंकों में कार्यरत 14 महाप्रबंधकों को बनाया गया कार्यकारी निदेशक

नयी दिल्ली : सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत कम-से-कम 14 अधिकारियों को विभिन्न बैंकों में कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया है. गुरुवार को जारी एक आधिकारिक आदेश में कहा गया है कि शांति लाल जैन और विक्रमादित्य सिंह खिची को बैंक ऑफ बड़ौदा का कार्यकारी निदेशक बनाया गया है. कार्मिक […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत कम-से-कम 14 अधिकारियों को विभिन्न बैंकों में कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया है. गुरुवार को जारी एक आधिकारिक आदेश में कहा गया है कि शांति लाल जैन और विक्रमादित्य सिंह खिची को बैंक ऑफ बड़ौदा का कार्यकारी निदेशक बनाया गया है. कार्मिक मंत्रालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि शुरुआत में दोनों की नियुक्ति तीन साल के लिए की गयी है. हालांकि, प्रदर्शन की समीक्षा के बाद दो और साल के लिए उनका सेवा विस्तार किया जा सकेगा. जैन इलाहाबाद बैंक और खिची देना बैंक में महाप्रबंधक हैं.

इसे भी पढ़ें : सरकारी बैंकों के प्रमुखों के साथ 25 सितंबर को बैठक करेंगे अरुण जेटली, एनपीए पर होगी चर्चा

इसके साथ ही, बैंक ऑफ इंडिया में महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत अज्ञेय कुमार आजाद को पंजाब नेशनल बैंक में कार्यकारी निदेशक बनाया गया है. फिलहाल, पंजाब नेशनल बैंक में महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत गोपाल सिंह गुसाईं और मानस रंजन बिस्वाल को यूनियन बैंक में कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया है. विजया बैंक में महाप्रबंधक विजय दुबे को ओरिएंटल बैंक कॉमर्स का कार्यकारी निदेशक बनाया गया है.

पंजाब नेशनल बैंक में महाप्रबंधक आलोक श्रीवास्तव को सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया है. हेमंत कुमार टमटा और संजय कुमार को क्रमश: बैंक ऑफ महाराष्ट्र और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया का कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया है. आदेश में कहा गया है कि यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में महाप्रबंधक पीआर राजगोपाल को तीन साल के लिए इलाहाबाद बैंक में कार्यकारी निदेशक बनाया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola