MasterCard के कैश टू डिजिटल अभियान से जुड़े एमएस धोनी

नयी दिल्ली : मास्टरकार्ड ने देश में नकदी रहित लेन-देन को बढ़ावा देने के प्रयासों के तहत क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को इस अभियान से जोड़ा है. कंपनी की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान मास्टरकार्ड के साथ मिलकर कैश-टू-डिजिटल अभियान के जरिये डिजिटल भुगतान के बारे में जागरूकता फैलायेंगे. […]
नयी दिल्ली : मास्टरकार्ड ने देश में नकदी रहित लेन-देन को बढ़ावा देने के प्रयासों के तहत क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को इस अभियान से जोड़ा है. कंपनी की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान मास्टरकार्ड के साथ मिलकर कैश-टू-डिजिटल अभियान के जरिये डिजिटल भुगतान के बारे में जागरूकता फैलायेंगे.
इसे भी पढ़ें : डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए मास्टरकार्ड और कैट ने शुरू किया अभियान
मास्टरकार्ड ने कहा है कि इस अभियान का उद्देश्य सुविधा, व्यापक स्वीकृति और डेबिट एवं क्रेडिट कार्ड सुरक्षा के बारे में उपभोक्ताओं और व्यापारियों को शिक्षित करना है. विज्ञप्ति के मुताबिक, धोनी ने कहा कि मेरा जन्म भले ही रांची जैसे छोटे शहर में हुआ हो, लेकिन मैं खुशकिस्मत हूं कि मुझे पूरी दुनिया में घूमने का अवसर मिला.
इसलिए मैं बेहतर एवं सुरक्षित भुगतान के महत्व को समझता हूं. मैं भारत सरकार के एक डिजिटली सशक्त समाज के निर्माण के लक्ष्य को समर्थन देने के लिए मास्टरकार्ड के साथ जुड़कर काफी उत्साहित हूं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










