PM मोदी के साथ अर्थव्यवस्था की समीक्षा के बाद बोले जेटली- राजकोषीय घाटे के लक्ष्य पर सरकार अडिग

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Sep 2018 9:33 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सरकार चालू वित्त वर्ष में 3.3 प्रतिशत के राजकोषीय घाटे के लक्ष्य पर अडिग रहेगी. सरकार को उम्मीद है कि चालू वित्त वर्ष में उसका कर राजस्व बेहतर रहेगा और वह वर्ष के लिए तय विनिवेश लक्ष्य को भी पार कर लिया जायेगा. वित्त मंत्री अरुण जेटली ने शनिवार को यह कहा. […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सरकार चालू वित्त वर्ष में 3.3 प्रतिशत के राजकोषीय घाटे के लक्ष्य पर अडिग रहेगी. सरकार को उम्मीद है कि चालू वित्त वर्ष में उसका कर राजस्व बेहतर रहेगा और वह वर्ष के लिए तय विनिवेश लक्ष्य को भी पार कर लिया जायेगा. वित्त मंत्री अरुण जेटली ने शनिवार को यह कहा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वित्त मंत्रालय के विभिन्न विभागों के कामकाज की समीक्षा की.

इस बैठक के बाद जेटली ने कहा कि सरकार को 2018-19 के बजट में अनुमानित सकल घरेलू उत्पाद की 7.2 से 7.5 प्रतिशत के वृद्धि को पार कर लेने की उम्मीद है. वित्त मंत्री ने कहा, ‘हम राजकोषीय घाटे के लक्ष्य पर कायम रहेंगे.’ इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पूंजी व्यय के लक्ष्य को भी हासिल किया जायेगा.

जेटली ने कहा कि आधार बढ़ने से कर संग्रह बेहतर रहेगा और यह संग्रह बजट अनुमान से अधिक रहेगा. उन्होंने कहा कि माल एवं सेवा कर (जीएसटी) में चीजें दुरुस्त हो रही हैं. उन्होंने भरोसा जताया कि विनिवेश से एक लाख करोड़ रुपये हासिल करने का लक्ष्य भी पार कर लिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola