AirAsia का धमाकेदार ऑफर, 999 रुपये में करें हवा की सैर, 1399 में विदेश की यात्रा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Sep 2018 9:44 AM
मुंबई : मलेशिया की एयर एशिया बरहाद और टाटा समूह द्वारा परिचालित एयर एशिया इंडिया ने सीमित समय के लिए 1,399 रुपये में अंतरराष्ट्रीय उड़ान और 999 रुपये में घरेलू उड़ान की पेशकश की है. एयर एशिया ने विज्ञप्ति में कहा कि टिकटों की बिक्री शनिवार मध्यरात्रि से शुरू होगी और आठ दिनों तक चलेगी. […]
मुंबई : मलेशिया की एयर एशिया बरहाद और टाटा समूह द्वारा परिचालित एयर एशिया इंडिया ने सीमित समय के लिए 1,399 रुपये में अंतरराष्ट्रीय उड़ान और 999 रुपये में घरेलू उड़ान की पेशकश की है. एयर एशिया ने विज्ञप्ति में कहा कि टिकटों की बिक्री शनिवार मध्यरात्रि से शुरू होगी और आठ दिनों तक चलेगी. इसके जरिये फरवरी 2019 से नवंबर 2019 के बीच हवाई यात्रा की जा सकती है.
एयर एशिया ने कहा कि ‘बिग सेल प्रमोशन’ के तहत कंपनी घरेलू उड़ान के लिये 999 रुपये का शुरुआती टिकट उपलब्ध करा रही है. वहीं, अंतरराष्ट्रीय उड़ाने के लिए टिकट की कीमत 1399 रुपये से शुरू होगी. यह ऑफर एयर एशिया समूह के सभी नेटवर्क- एयर एशिया इंडिया, एयर एशिया बरहाद, थाई एयर एशिया और एयरएशिया एक्स के लिये उपलब्ध होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










